शाहरुख खान को हुआ मोतियाबिंद, मुंबई में ढंग से इलाज ना होने पर अब जाएंगे अमेरिका

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2024 - 10:52 AM (IST)

पिछले कुछ समय से सुपरस्टार शाहरुख खान को स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। खबरों की मानें तो किंग खान को मोतियाबिंद हो गया है। उनकी एक आंख का इलाज हो गया है दूसरी के इलाज के लिए वह अमेरिका जाएंगे। इससे पहले हीट स्ट्रोक के कारण भी  उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

 

सूत्र के मुताबिक शाहरुख खान ने हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आंखों का इलाज करवाया था। हालांकि, यह ट्रीटमेंट उस तरह से नहीं हो पाया जिस तरह एक्टर चाहते थे। ऐसे में अब शाहरुख आंखों के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। वह काफी समय से अपनी आंख को मुंबई के हॉस्पिटल में दिखा रहे थे जहां उन्हें मोतियाबिंद का पता चला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ed Sheeran (@teddysphotos)

 

खबरों के मुताबिक शाहरुख को दोनों आंख में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने एक आंख का ट्रीटमेंट तो भारत में करवा लिया और दूसरी आंख का ट्रीटमेंट अमेरिका में करवाएंगे। हालांकि इस मामले में अब तक एक्टर या उनकी टीम की तरफ से कोई कंफर्मेंशन नहीं आया है। कुछ महीने पहले शाहरुख खान तब स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुज़रे थे, जब 21 मई को गुजरात के अहमदाबाद में हीट स्ट्रोक के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वह आईपीएल 2024 में खेल रही अपनी केकेआर टीम का समर्थन करने के लिए शहर में थे। 

PunjabKesari

पूरे आईपीएल सीज़न के दौरान गौरी खान उनकी देखभाल करती नज़र आईं और सुनिश्चित किया कि स्टेडियम से मैच देखते समय शाहरुख मास्क पहने रहें। पिछले हफ़्ते की शुरुआत में जैस्मीन भसीन को भी कॉन्टैक्ट लेंस के इस्तेमाल की वजह से कॉर्नियल डैमेज की शिकायत हुई थी। अब फैंस को अपने स्टार की चिंता सता रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static