12,490 करोड़ की संपत्ति के मालिक शाहरुख खान, फिर भी घर की दीवारें बताती हैं सादगी की कहानी
punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 12:32 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अब दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसने हॉलीवुड स्टार्स टॉम क्रूज और टेलर स्विफ्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन इस दौलत के बावजूद, उनके घर में आपको सादगी और गर्मजोशी देखने को मिलती है। खासकर उनकी दीवारों की सजावट में यह झलकती है, जिसे आप भी मात्र 500 रुपये में अपनाकर अपना घर खूबसूरत बना सकते हैं।
शाहरुख खान की लाइफस्टाइल और संपत्ति
59 साल की उम्र में भी शाहरुख खान का दबदबा बॉलीवुड में कायम है। हाल ही में उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। उनके पास मुंबई और दिल्ली में आलीशान घर हैं, लेकिन सजावट में उन्होंने सादगी को बनाए रखा है। दिल्ली वाला घर शाहरुख और गौरी खान के दिल के बेहद करीब है। इसे गौरी खान ने अपनी डिजाइन और यादों से सजाया है।
कौन डिजाइन करता है घर?
साउथ दिल्ली में स्थित इस घर का इंटीरियर गौरी खान ने डिजाइन किया है। यह एक इंटीमेट फैमिली प्रॉपर्टी में बदल गया है। हर कोने में यादों और परिवार के पलों को सजाया गया है, जो घर को व्यक्तिगत और गर्मजोशी भरा बनाता है।
यादों और सादगी से सजी दीवारें
गौरी खान ने घर की एक दीवार पर शाहरुख खान और फैमिली मेंबर की फोटो फ्रेम में लगाई हैं। एक फ्रेम में शाहरुख DDLJ का मशहूर पोज देते दिखते हैं, और इसके आस-पास सुहाना और आर्यन के बचपन की तस्वीरें भी हैं। यह सस्ता और सुंदर तरीका है दीवार सजाने का, जिसमें यादें और सादगी दोनों शामिल हैं।
सीढ़ियों के पास बड़े फ्रेम
लिविंग एरिया की दीवार के अलावा, सीढ़ियों के पास भी बड़े फ्रेम लगाना अच्छा लगता है। गौरी खान ने यहां बच्चों की बचपन की तस्वीरें सजाईं हैं, जिससे हर बार सीढ़ियां चढ़ते समय यादों में खो जाने का एहसास होता है।
यादों की दीवार
बेडरूम के पहले फ्लोर पर एक दीवार पर शाहरुख और गौरी के कोर्टशिप कार्ड और लव लेटर सजाए गए हैं। सुहाना का पहला मेकअप किट, आर्यन का 10 साल का बैडमिंटन रैकेट और अबराम को मिला पहला तोहफा भी फ्रेम में सहेजा गया है। शाहरुख खान का पुराना टिन साइन 'हॉट पिज्जा' भी यहाँ रखा गया है, जो उनके कुकिंग के प्यार को दर्शाता है। यह तरीका दिखाता है कि यादों को सजाकर दीवार को खास बनाना आसान और कम खर्चीला हो सकता है। फ्रेम टेबल पर भी रख सकते हैं जरूरी नहीं कि फोटो केवल दीवार पर लगाई जाए। छोटी टेबल पर भी फ्रेम रख सकते हैं, जैसे गौरी खान ने किया। इस तरह का डेकोरेशन 500 रुपये में भी पूरा किया जा सकता है और दीवार खूबसूरत दिखाई देती है।
शाहरुख खान का घर दिखाता है कि अमीर होने के बावजूद सादगी और यादों को प्राथमिकता देना संभव है। सिर्फ 500 रुपये में फ्रेम और यादों से सजी दीवार आपको यूनिक और क्लासी लुक दे सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित है। इसकी सत्यता और सटीकता की जिम्मेदारी नहीं लेता।