मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ व खिचड़ी खाना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Monday, Jan 14, 2019 - 02:17 PM (IST)

मकर संक्राति हिंदू धर्म के कुछ मुख्य त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग भगवान सूर्य को खिचड़ी, तिल व गुड़ का भोग लगाकर उसका सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं वैज्ञानिकों के मुताबिक भी इस दिन इन चीजों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि क्यों इस दिन खिचड़ी, गुड़ व तिल खाना सही होता है।

 

मकर संक्रांति और खाने का संबंध

वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार, मकर संक्रांति के बाद से सूरज अपनी दिशा को बदलना शुरू कर देता है। दक्षिरायण से सूरज उत्तरायण होने लगता है, जिससे वातावरण में धीरे धीरे गर्मी का अंश बढ़ने लगता है। इसकी वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और इनसे बचने के लिए खिचड़ी, तिल व गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

सिर्फ इन्हीं चीजों का सेवन क्यों?

धार्मिक कारणों से इन चीजों का भगवान को अर्पण करने से घर में सुख-समृद्धि आती है लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन चीजों में वे सभी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को गर्मी देने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। यही कारण है इस त्योहार पर तिल-गुड़ की चीजें और दाल-सब्जी वाली खिचड़ी खाई जाती है।

PunjabKesari, Makar Sankranti food Image, Healthy Life Image

खिचड़ी, तिल व गुड़ खाने के फायदे

शरीर को मिलती है गर्मी

तिल में तेल की प्रचुरता रहती है, इसके साथ ही गुड़ की तासीर भी गर्म मानी जाती है। तिल और गुड़ को मिलाकर जो खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं उनकी वजह से हमारी शरीर को जरूरत के हिसाब से गर्मी मिलती रहती है।

 

दिल, स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

खिचड़ी और तिल के लड्डू में भरपूर मात्रा में गुड फैट पाया जाता है जो दिल, बालों और स्किन के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इनका सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे आप कई समस्याओं से बचे रहते हैं।

PunjabKesari, Makar Sankranti food Image, Healthy Life Image

एनिमिया को करे दूर

एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ इन चीजों में आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है, जिससे एनिमिया की समस्या दूर होती है।

 

इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत

गुड़- तिल के साथ इस दिन खिचड़ी का सेवन भी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे शरीर को बैड बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। खिचड़ी में अदरक और मटर मिलाकर खाने से आपको ज्यादा फायदा मिलता है।

PunjabKesari, Makar Sankranti food Image, Healthy Life Image

मजबूत पाचन क्रिया

सर्दियों में ठंड के कारण पाचन शक्ति धीमी हो जाती है लेकिन तिल व गुड़ में फाइबर पाया जाता है। साथ ही इसकी तासीर भी गर्म होती है, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है।

 

पोषक तत्वों से भरपूर

खिचड़ी, गुड़ और तिल में कई प्रकार के प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, बी काम्‍प्‍लेक्‍स और कार्बोहाइट्रेड आदि तत्‍व पाये जाते हैं, जो इस मौसम में शरीर के लिए जरूरी होते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static