ओलंपिक में छाई भारतीय महिला हॉकी टीम की सविता पूनिया को बताया- ‘द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया’

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 02:43 PM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया है, दरअसल, पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाली दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश को अपना फान बना लिया। 

PunjabKesari

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से चित करने वाली टीम इंडिया की गपरजीत कौर ही वह खिलाड़ी है जिन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ एक गोल किया।   इस समय पूरा देश भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाईयां दे रहा है। जिस बीच  भारत में ऑस्टेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ फैरेल ने तो भारतीय टीम को बधाई देते हुए गोलकीपर सविता पूनिया को द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया करार दिया।

PunjabKesari

बतां दें कि सविता पुनिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 9 पेनल्टी कॉर्नर सेव किए। 

भारतीय महिला टीम ने सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराया, इसके साथ ही टीम ने ओलंपिक इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री ली।


PunjabKesari

सविता पूनिया, द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया है
ऑस्टेलिया के हाई कमिश्नर बैरी ओ फैरेल (ने तो भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा, ‘यह एक कड़ा मुकाबला था। आपका डिफेंस अंत तक बेजोड़ साबित हुआ। सविता पूनिया, द ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया को बीट नहीं किया जा सकता। सेमीफाइनल और फाइनल के लिए शुभकामनाएं।

PunjabKesari

शाबाश हमारी लड़कियो!
इतना ही नहीं भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी तारिफ की।  डेविड वॉर्नर ने आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के ट्वीट को रीट्वीट किया और लिखा, ‘शाबाश हमारी लड़कियो! आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत को भी बधाई. गुड लक!।

सोशल मीडिया पर भी छाई सविता पूनिया
हॉकी इंडिया ने भी भारत की गोलकीपर सविता पूनिया के बेहतरीन प्रदर्शन को सैल्यूट किया।  हॉकी इंडिया ने भी सविता की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, ‘वॉल (दीवार) की नई परिभाषा…’ सोशल मीडिया में भी सविता पूनिया छाई हुईं हैं, हॉकी के प्रशंसक उन्हें टीम की दीवार और कवच करार दे रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News

static