हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर टूटा दुखों का पहाड़, गंभीर बीमारी से मां का निधन

punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 09:31 AM (IST)

नारी डेस्क: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उन्हाेंने अपनी मां को खो दिया है। सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी अब इस दुनिया में नहीं रही, उन्होंने 55 की उम्र में आखिरी सांस ली। अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हेंं  बचा नहीं पाए। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि सपना की मां नीलम चौधरी कई दिनों से पीलिया की बीमारी से जंग लड़ रही थीं।  उन्हें लीवर से जुड़ी गंभीर समस्या थी, ऐसे में उनके लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी  चल रही थी। हालांकि इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार नीलम चौधरी ने मंगलवार को आखिरी सांस ली, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को नजफगढ़ के श्मशान घाट पर किया गया।

PunjabKesari
याद हो कि कुछ दिन पहले जन्मदिन मनाने के लिए नई दिल्ली की लवकुश रामलीला में जाने वाली थी, तभी उन्हें मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिली जिसके चलते उन्होंने अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दिया।  सपना चौधरी कहती हैं कि आज वो जिस मुकाम पर है, वो अपनी मां नीलम चौधरी की वजह से हैं। जब उन्होंने आत्महत्या करने की सोची तो उस समय उनकी मां ही उनके साथ मजबूती से खड़ी थी।  सोशल मीडिया पर कई मशहूर हस्तियां और फैंस सपना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static