Sachin Tendulkar की होने वाली बहू की बैचलरेट पार्टी की Photos Viral

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 05:12 PM (IST)

नारी डेस्क : जैसे-जैसे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का दिन नज़दीक आ रहा है, तेंदुलकर परिवार न सिर्फ कार्ड बांटने में व्यस्त है बल्कि शॉपिंग और तैयारियों में भी जुटा हुआ है। इसी बीच, अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक और उनकी होने वाली ननद सारा तेंदुलकर के साथ बैचलरेट पार्टी की फोटोज सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।

मसाई मारा में जंगल सफारी के साथ स्टाइलिश लुक

बैचलरेट पार्टी के दौरान, सानिया और सारा केरल के केन्या के मसाई मारा नेशनल पार्क में मौजूद थीं, जहां उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया। पार्टी के लिए सभी ने आरामदायक लेकिन फैशनेबल आउटफिट चुने। इस दौरान पजामा पार्टी थीम भी अपनाई गई थी। दोस्तों के लिए कस्टमाइज्ड मग और होने वाली भाभी के साथ नेल आर्ट में ट्विनिंग का अंदाज भी देखा गया।

PunjabKesari

सानिया चंडोक का फैशनेबल लुक

सानिया ने मिनिमल एलिगेंस और सफारी-चिक स्टाइल को अपनाया। उन्होंने ग्रे कलर का सिंपल टॉप ब्लेज़र स्टाइल लॉन्ग टॉप के साथ पेयर किया, जिसमें कॉलर डिटेलिंग और वेस्ट पर प्लीट्स दिए गए थे। उन्होंने ऑलिव ग्रीन बूटकट फ्लेयर्ड ट्राउज़र पहनकर लुक को क्लासी बनाया। गले में लेयरड नेकपीस, सिर पर ऑलिव ग्रीन हैट और सफेद स्नीकर्स उनके लुक को स्टाइलिश और आरामदायक बनाते हैं।

PunjabKesari

सारा तेंदुलकर का को-ऑर्ड लुक

सारा ने ब्राउन कलर का को-ऑर्ड सेट चुना, जिसमें हाफ-स्लीव्स क्रॉप टॉप और मैचिंग ट्राउज़र शामिल थे। उनके बाल हाई पोनीटेल में बंधे हुए थे और प्रिंटेड स्कार्फ से नॉट बांधा गया था। सारा और सानिया ने एक्सेसरीज में भी ट्विनिंग रखी, दोनों ने सेम डायमंड ब्रेसलेट पहने, और नेल आर्ट में चीता प्रिंट ऐड किया। सानिया की इंगेजमेंट रिंग भी इस लुक का प्रमुख आकर्षण रही।

PunjabKesari

पजामा पार्टी थीम

बैचलरेट पार्टी का थीम पजामा पार्टी था। सानिया ने साटन का व्हाइट नाइट सूट और ब्राइड क्राउन पहना, वहीं सारा पिंक नाइट सूट में नजर आई। दोनों ने अपने लुक को सिंपल लेकिन क्लासी रखा। सारा ने शॉल और घड़ी के साथ लुक पूरा किया, जबकि सानिया ने गोल्ड कड़ा और इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की। इन फोटोज़ के वायरल होते ही फैंस दोनों की सिंपल, स्टाइलिश और क्लासी स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। बैचलरेट पार्टी ने शादी से पहले का यह उत्सव यादगार बना दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static