बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता सना मकबूल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 04:58 PM (IST)

नारी डेस्क:  टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल इस वक्त स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। उन्हें अचानक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी करीबी दोस्त आशना ने सोशल मीडिया पर सना की हालत के बारे में जानकारी शेयर की, जिससे फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है।

अस्पताल में भर्ती हुईं सना मकबूल

सना मकबूल को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी दोस्त आशना ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में बताया कि सना इस मुश्किल दौर में बेहद हिम्मत और ताकत दिखा रही हैं। आशना ने अस्पताल के बिस्तर पर लेटी सना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मेरी सबसे मजबूत दिवा, मुझे तुम पर बहुत गर्व है कि तुम इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद लचीलापन दिखा रही हो। इंशाल्लाह तुम जल्दी ठीक हो जाओगी, अल्लाह तुम्हारे साथ है। मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी हूं।”

PunjabKesari

क्या है ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस?

माना जा रहा है कि सना मकबूल ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर की इम्यून सिस्टम लिवर पर हमला करती है और उसे नुकसान पहुंचाती है। सना ने 2020 में भी इस बीमारी से जूझने का खुलासा किया था और अपनी हेल्थ जर्नी फैंस के साथ साझा की थी।

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज सगाई के बंधन में बंधे

फैंस कर रहे हैं जल्द ठीक होने की दुआ

सना मकबूल के फैंस और इंडस्ट्री के साथी सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि सना या उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सभी उनकी जल्दी रिकवरी की उम्मीद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sana Makbul (@divasana)

 

सना मकबूल का करियर

सना मकबूल का जन्म 13 जून 1993 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 2011-12 में टीवी शो "इस प्यार को क्या नाम दूं" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म “डिक्कुलु चूडाकु रामय्या” और तमिल फिल्म “रंगून” में भी काम किया। सना ने 2021 में ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और 2024 में ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी अपने नाम की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sana Makbul (@divasana)

इस मुश्किल वक्त में उनके चाहने वाले उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद जताते हैं कि जल्द ही सना मकबूल फिर से स्वस्थ होकर फैंस के सामने आएंगी।  

  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static