सना खान ने पी 24K गोल्ड प्लेटेड चाय, कीमत जान हैरान हुए लोग!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 23, 2022 - 03:53 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी सना खान अक्सर किसी न किसी बात को लेकर लाइमलाइट में आ ही जाती है। सना ने गुजरात के एक बिजनेसमैन मुफ्ती अनस सैयद से शादी की और उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बना ली हालांकि वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी फोटोज अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती है। हाल में ही सना खान अपने शौहर के साथ दुनिया के सबसे ऊंचे रेस्तरां में गई थी जहां से उन्होंने सोने की चाय पीते हुए तस्वीर शेयर की।

सना खान ने शेयर की तस्वीरें

दरअसल, सना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो दुबई के बुर्ज खलीफा में बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेस्तरां एटमॉस्फियर दुबई में सोने का बर्क चढ़ी चाय पीती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सना ने लिखा, 'कभी अपनी लाइफ की तुलना उन लोगों से मत कीजिए जो हराम की चीजें इंजॉय करती हैं। इस दुनिया में वे ज्यादा सफल दिखाई देते हैं लेकिन अल्लाह के सामने वे कुछ नहीं हैं और यही वह चीज है जो मायने रखती है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

चाय की कीमत जान हैरान हुए फैंस 

एक्ट्रेस ने Atmosphere Dubai के लॉन्ज में यह सोने की परत वाली चाय पी थी। इस रेस्तरां की चाय और खाना बेहद महंगा है। सना ने भी जो चाय भी वो भी काफी महंगी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सना ने जो सोने की परत वाली चाय पी है उसकी कीमत 160 दिरहम यानी लगभग 3300 रुपए है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

बता दें कि सना शादी के बाद लग्जरी लाइफ जी रही है। उनके पति गुजरात के सूरत के एक बहुत ही बड़े बिजनेसमैन है। उनकी फैमिली हीरे का बिजनेस करती है। पिछले साल नवंबर में सना ने शादी की थी। लोगों ने इनकी जोड़ी का काफी मजाक भी उड़ाया था लेकिन एक्ट्रेस को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static