Salim Khan की सेहत में तेजी से सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 12:05 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है और अगर इसी तरह रिकवरी जारी रही तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

दिमाग में ब्लड क्लॉट के कारण कराया गया था भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 88 वर्षीय सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट पाए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी में लगातार इलाज कर रही थी और उन्हें गहन चिकित्सा देखरेख में रखा गया था।

PunjabKesari

तीन-चार दिनों में मिल सकती है छुट्टी

जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने जानकारी दी कि इलाज का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर सलीम खान की सेहत में इसी तरह सुधार जारी रहा तो अगले तीन से चार दिनों के भीतर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। इस खबर से सलमान खान समेत पूरे खान परिवार और उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

यें भी पढ़ें : ये 6 राशियां जन्म से ही होती हैं लकी, इनके जीवन में हमेशा रहता है सुख-संपत्ति

 

सफल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही थी खास निगरानी

रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिन खान परिवार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहे। हालांकि लीलावती अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए थी। डॉक्टरों का कहना है कि सलीम खान के दिमाग में मौजूद ब्लड क्लॉट का सफल इलाज किया गया है और उनकी हालत अब पहले से काफी स्थिर है।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

फैंस कर रहे सलामती की दुआ

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस और शुभचिंतक उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस दौरान पूरा खान परिवार भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद रहा। अब उनकी सेहत में सुधार की खबर से परिवार और फैंस दोनों को बड़ी राहत मिली है। डॉक्टरों से अंतिम मंजूरी मिलते ही सलीम खान जल्द ही अपने घर लौट सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static