बिग बाॅस के घर से बाहर हुईं जैस्मिन! फूट-फूटकर रोए सलमान खान

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 02:27 PM (IST)

बिग बाॅस में आए दिन नए-नए ट्विस्ट और हंगामे देखने को मिल रहे हैं। फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स के घरवाले बिग बाॅस में उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान बिग बाॅस के घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया था। वहीं इस बार वीकेंड के वाॅर में होने वाला इविक्शन भी हर किसी को रुला देगा। यहां तक कि खुद सलमान खान भी अपने आंसू रोक नहीं पाएंगे।

PunjabKesari

जैस्मिन हुई बेघर!

दरअसल, इस बार घर से बेघर होने के लिए रूबीना दिलाइक, अभिनव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और अली गोनी नॉमिनेट हुए थे। वहीं आज इन चार सदस्यों में से एक बिग बाॅस के घर को हमेशा के लिए अलविदा कह देगा। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर की मुताबिक जैस्मिन भसीन बिग बाॅस के घर से बेघर हो जाएंगी। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari

फूट-फूटकर रोए सलमान 

बिग बाॅस के मेकर्स ने चैनल के इंस्टाग्राम पर शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें चारों नाॅमिनेट हुए सदस्यों की आंखों में आंसू हैं। इस दौरान सलमान खान भी काफी इमोशनल दिखाई दिए। वह भी खुद के आंसुओं को बहने से रोक नहीं पाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

शेयर किया प्रोमो

मेकर्स ने प्रोमो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'सबकी आंखों में है नमी, क्योंकि कोई जोड़ी कह देगी एक-दूसरे को अलविदा।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static