शादी के बंधन में बंधी साक्षी

punjabkesari.in Monday, Apr 03, 2017 - 05:48 PM (IST)

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): इंडियन रेसलर साक्षी मलिक धाकड़ गर्ल के नाम से काफी मशहूर है। साक्षी ने 2016 में रियो ओलंपिक में bronze medal जीता था। साक्षी ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी जिंदगी का अहम फैसला लिया और रेसलर सत्यवर्त कादियन(Satyawart Kadian) के साथ सगाई की। 

यह रेसलर कपल ने कल यानि की 2 अप्रैल को शादी की। रोहतक में साक्षी और सत्यवर्त की शादी हुई, जिसमें उनके करीब दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। ट्रैडीशनल वियर में साक्षी और सत्यवर्त का लुक स्टनिंग था। साक्षी ने रेड कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ था,जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। साक्षी की शादी में सब कुछ खास था। साक्षी को मेहंदी लगाने व ब्यूटी पार्लर वाले दिल्ली से आए थे। जयमाला के दौरान साक्षी और सत्यव्रत कादियान ने एक-दूजे को बेंगलुरु में बनाई गई थाईलैंड के पैटल्स फूलों की माला पहनाई। 

कई सेलेब्स शादी का हिस्सा बने। यही नहीं, कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी। साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static