2 दूल्हे और एक दुल्हन! हिमाचल में एक ही मंडप पर लड़की ने की दो लड़कों से शादी

punjabkesari.in Saturday, Jul 19, 2025 - 03:51 PM (IST)

नारी डेस्क:  हिंदू धर्म में दो शादियां करना एक अपराध है। हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के अनुसार, एक व्यक्ति को, जिसका जीवनसाथी जीवित है, दूसरी शादी करने की अनुमति नहीं है। हालांकि इन दोनों एक अनोखी शादी चर्चा में बनी हुई है, जहां दो सगे भाइयों ने एक ही लड़की के साथ शादी की वो ही एक ही मंडप पर। अब इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

PunjabKesari
 समाज की रजामंदी से हुई ये शादी

हैरानी की बात तो यह है कि दोनों भाइयों ने परिवार और समाज की रजामंदी से लड़की से शादी की है। हिमाचल प्रदेश के शिलाई गांव के रहने वाले प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ‘हट्टी समुदाय’ में आते हैं। उन्होंने पास की ही कुन्हाट गांव की रहने वाली सुनीता चौहान से शादी रचाई है। इनमें से एक दूल्हा विदेश में नौकरी करता है वहीं दूसरा लड़का सरकारी नौकरी में है। 


सदियों से चली आ रही है ये परंपरा

दरअसल हाटी समुदाय में  दो लडकों से एक लड़की की शादी को "उजला पक्ष" कहा जाता है। यह परंपरा सदियों पुरानी है, जिसमें एक ही महिला दो या अधिक भाइयों की पत्नी बनती है. इसे सामाजिक मान्यता भी प्राप्त है। यह  इसलिए किया जाता है कि पैतृक भूमि का बंटवारा बचा रहे। इसके जरिए ये भी सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी महिला विधवा न रहे और परिवार में एकता बनी रहे। इसी प्रथा को प्रदीप और कपिल नेगी ने आगे बढ़ाने के बारे में सोच कर ये शादी की है। 

PunjabKesari
दुल्हन बोली- मेरी मर्जी से हुई ये शादी

बताया जा रहा है कि  इस समुदाय में भी ज्यादातर एकल शादी ही होती है, लेकिन एक लंबे अरसे के बाद कुन्हट गांव की बेटी का दो लड़कों से विवाह हुआ है। प्रदीप ने मीडिया से कहा-  ये हमारा साथ में लिया गया फैसला था। ये विश्वास, देखभाल और साझा जिम्मेदारी का मामला है। हमने अपनी परंपराओं का खुले दिल से पालन किया, क्योंकि हमें अपनी जड़ों पर गर्व है। वहीं दुल्हन ने कहा- मुझ पर कभी कोई दबाव नहीं डाला गया. मैं इस परंपरा को जानती हूं और मैंने इसे अपनी मर्जी से चुना. हमने साथ मिलकर ये वादा किया है और मुझे हमारे बीच बने इस बंधन पर पूरा भरोसा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static