विजय देवरकोंडा की शादी में कासु माला से बाजूबंद तक ज्वेलरी में क्या-क्या था खास
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 02:37 PM (IST)
नारी डेस्क: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। शादी का समारोह उदयपुर के आईटीसी मेमोनेस्ट होटल में संपन्न हुआ। कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
कपल का वेडिंग लुक
विजय और रश्मिका का वेडिंग लुक बेहद आकर्षक और स्टाइलिश था। कपल ने व्हाइट और रस्ट ऑरेंज कलर का कॉम्बिनेशन आउटफिट पहना। रश्मिका सिल्क की साड़ी में बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। उनकी गोल्ड की ज्वेलरी, कस्टमाइज्ड वेल और ओपन हेयर ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
विजय देवरकोंडा की खास ज्वेलरी
दुल्हे विजय का ग्रूम लुक भी बहुत खास था। उन्होंने दक्षिण भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए ट्रेडिशनल ज्वेलरी पहनी। आइए जानते हैं उनकी ज्वेलरी की खासियत
कासु हार
साउथ में दुल्हों के लिए कासी माला यानी मोती और सोने से बनी माला पहनना परंपरा है। इसे टेम्पल ज्वेलरी भी कहा जाता है। विजय ने भी अपनी शादी में कासी हार पहना, जिसमें देवी-देवताओं की नक़्क़ाशी बनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने मोटी सोने की चेन भी पहनी।
बाजूबंद और कंगन
विजय ने अपने हाथों में बाजूबंद (आर्मलेट) पहना, जिसे दक्षिण भारत में वड्डानम या वांकी कहा जाता है। यह शौर्य और राजसी परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा उन्होंने मोटा, नक्काशीदार सोने का कड़ा पहना, जिस पर फूल-पत्तियों और पौराणिक आकृतियों की डिज़ाइन बनी हुई थी।
विजय ने दो उंगलियों में सोने की अंगूठी और कानों में सोने के स्टड भी पहने थे।
ये भी पढ़ें: अंबानी खानदान की नई बहू ने ईशा-राधिका-श्लोका को दी टक्कर, लहंगे ने लूट ली सारी सुर्खियां
आलता और हाथों का सजावट
आम तौर पर महिलाएं ही शादी में आलता लगाती हैं, लेकिन विजय ने इस परंपरा को तोड़ते हुए अपने हाथों में आलता लगाई, जिससे उनका लुक और भी अनोखा और ट्रेडिशनल दिखाई दिया।
आउटफिट और धोती लुक
विजय ने व्हाइट कलर की धोती पहनी, जो रश्मिका की साड़ी और अंगवस्त्र के साथ मैचिंग थी। दोनों की ज्वेलरी प्योर गोल्ड की थी। दक्षिण भारत में सोने को शादी में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के आशीर्वाद से जोड़ा जाता है। इसलिए वहां के लोग शादी पर सोना पहनना शुभ मानते हैं।
शादी का सांस्कृतिक महत्व
विजय और रश्मिका की शादी ने दक्षिण भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का शानदार संगम दिखाया। कासु माला, बाजूबंद, आलता और गोल्ड ज्वेलरी जैसे पारंपरिक आभूषणों ने दुल्हे और दुल्हन के लुक को बेहद खास और भव्य बना दिया। इस तरह विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी सिर्फ एक समारोह नहीं बल्कि साउथ कल्चर और ट्रेडिशन का खूबसूरत प्रदर्शन भी थी।

