Saba Azad ने पीरियड्स को लेकर कहा, साइकल लेट होने पर किया जाता है जज

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 05:45 PM (IST)

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस सबा आजाद ने हाल ही में पीरियड्स और महिलाओं से जुड़े सामाजिक नजरियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में पीरियड्स को लेकर कई तरह की दकियानूसी सोच मौजूद है, जिसके कारण महिलाओं को जज और शर्मिंदा किया जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान सबा आजाद ने बताया कि उनका परिवार काफी प्रोग्रेसिव रहा है और उनकी मां ने उन्हें बचपन से ही पीरियड्स और महिला शरीर से जुड़ी बातों को सामान्य तरीके से समझाया।

PunjabKesari

“लेट पीरियड्स पर महिलाएं होती हैं जज”

सबा आजाद ने कहा कि कई जगहों पर अगर किसी लड़की के पीरियड्स समय पर न आएं, तो लोग उसे लेकर गलत धारणाएं बना लेते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अक्सर ऐसे कमेंट्स सुनने पड़ते हैं जैसे “तुम्हें बच्चे नहीं होंगे” या “तुम्हारे शरीर में कोई समस्या है।” उनका मानना है कि पीरियड्स को शर्म या डर से जोड़ने के बजाय इसे सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया के रूप में देखा जाना चाहिए। सबा ने कहा कि महिला शरीर नई जिंदगी को जन्म देने की क्षमता रखता है, इसलिए उसका सम्मान और सेलिब्रेशन होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पीरियड्स महिलाओं की जिंदगी और स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन समाज अक्सर इसे गलत नजरिए से देखता है।

PunjabKesari

सबा आजाद का वर्क फ्रंट

सबा आजाद के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने 2008 से करियर की शुरुआत की थी। वो फिल्म दिल कबड्डी में दिखी थीं और  2011 में वो मुझसे फ्रेंडशिप करोगे में देखा गया। इसके अलावा वो स्ट्रेंजर्स इन द नाइट, प्योर वेज, कनेक्टेड, होम स्टोरीज, सॉन्ग ऑफ पेराडाइस में दिखी थीं। बता दें की वो वेब सीरीज में भी नजर आईं और वेब शोज में भी काम किया है।  सबा आजाद पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। इस समय वो एक्टर ऋतिक रोशन को डेट कर रही हैं। हाल ही में वो ऋतिक के साथ वेकेशन पर भी गई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static