Rithvik Dhanjani की दादी का निधन, भारी मन से एक्टर ने कहा 'आप जहां भी हो, मेरा ख्याल...'
punjabkesari.in Thursday, Mar 10, 2022 - 12:34 PM (IST)
सीरियल पवित्र रिश्ता फेम टेलीविजन एक्टर ऋत्विक धनजानी ने अपने फैंस के साथ एक बुरी खबर शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी दादी आशा दुबे का देहांत हो गया है। उन्होंने कल यानी 9 मार्च को आखिरी सांस ली। उनकी मौत से ऋत्विक को गहरा सदमा लगा है और वो बहुत इमोशनल हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर में ऋत्विक ने अपनी दादी के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
तस्वीरों के साथ ऋत्विक ने एक इमोशनल नोट भी लिखा। उनकी पोस्ट में लिखा था, "श्रीमती ऊषा दुबे (1947-2022) आप एक एंजल थीं जिन्होंने मुझे पाल -पोसकर बड़ा किया। आप मेरी मैजिक मां थीं। मुझे पता है आपकी उपस्थिति से देवता भी मुस्कुराएंगे। आप वहां भी अपना भरपूर प्यार लुटाएंगीं। अपनी मां को देखकर वो भी बहुत खुश हो जाएंगे। तुम जहां भी हो बस वहां से मुझे देखती रहना...।"

ऋत्विक की पोस्ट पर हर कोई उनकी दादी के निधन पर दुख व्यक्त कर रहा है और उन्हें मजबूत रहने के लिए कह रह है। सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बराड़ ने ऋत्विक की दादी की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए लिखा, "ओम शांति"।

डांसर और कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने कहा, 'मजबूत रहो। शोक संवेदनाएं।' टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा ने ऋत्विक को कहा,“ वह दूसरी तरफ धन्य हैं... आपके परिवार के लिए गहरी संवेदना। आपको प्यार और ताकत, ऋत्विक।”

