90 साल के प्रेम चोपड़ा की तबियत अब कैसी है? जानलेवा बीमारी से जूझ रहे एक्टर
punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 03:24 PM (IST)
नारी डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रेम चोपड़ा इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। 8 नवंबर को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने का कारण उनकी छाती में जकड़न और संक्रमण था। 7 दिनों के इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 90 साल की उम्र में भी एक्टिंग कर रहे प्रेम चोपड़ा की यह हालत उनके फैंस के लिए चिंता का कारण बनी थी।
गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस से जूझ रहे थे प्रेम चोपड़ा
डॉक्टर्स ने बताया कि प्रेम चोपड़ा को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस (Severe Aortic Stenosis) की समस्या थी। यह एक ऐसी हार्ट कंडीशन है जिसमें हार्ट का एओर्टिक वाल्व पतला हो जाता है और ब्लड का फ्लो शरीर में बाधित हो जाता है। इसके लक्षणों में सांस फूलना, सीने में दर्द, कमजोरी और कभी-कभी बेहोशी शामिल हैं। इस गंभीर बीमारी के कारण उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यकता थी।
बिना ओपन सर्जरी के हुआ TAVI प्रोसिजर
प्रेम चोपड़ा का इलाज TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) प्रक्रिया से किया गया। यह एक आधुनिक चिकित्सा तकनीक है जिसमें बिना ओपन हार्ट सर्जरी के हार्ट का एओर्टिक वाल्व बदल दिया जाता है। शरमन जोशी ने बताया कि यह प्रोसिजर सफलतापूर्वक हुआ और उनके ससुर अब पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस प्रक्रिया के दौरान हार्ट में किसी बड़े ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए 90 साल के वरिष्ठ अभिनेता के लिए यह सुरक्षित और प्रभावी तरीका माना गया।
शरमन जोशी ने दी हेल्थ अपडेट
प्रेम चोपड़ा के दामाद और अभिनेता शरमन जोशी ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट साझा कर जानकारी दी। शरमन ने लिखा कि परिवार की ओर से हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव का तहे दिल से आभार। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की मेहनत और सही इलाज के कारण प्रेम चोपड़ा अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और घर लौट चुके हैं।
प्रेम चोपड़ा का करियर और फिल्मी सफर
प्रेम चोपड़ा का बॉलीवुड करियर लगभग छह दशकों पुराना है। उन्होंने 1962 में फिल्म ‘विद्या’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने 380 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। दिग्गज अभिनेता को ज्यादातर फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्हें साल 2024 में टीवी सीरीज ‘शोटाइम’ और फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया था।
फैंस और इंडस्ट्री को मिली राहत
प्रेम चोपड़ा की सेहत के अपडेट से फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिली है। 90 साल की उम्र में भी उन्होंने अस्पताल से ठीक होकर घर वापसी की है। उनके बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित लौटने की खबर ने उनके फैंस को खुश कर दिया है।

