Famous Actor की 81 साल की उम्र में निधन, इन गंभीर बीमारियों से थे पीड़ित

punjabkesari.in Monday, Dec 08, 2025 - 01:47 PM (IST)

नारी डेस्क : फिल्म और मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता कल्याण चटर्जी का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार रहने के बाद वह रविवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। कल्याण चटर्जी के निधन की पुष्टि वेस्ट बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम ने की। फोरम ने एक बयान जारी करते हुए कहा, हमारे सबसे खास सदस्यों में से एक कल्याण हमें छोड़कर चले गए हैं। हमें गहरा सदमा लगा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

स्वास्थ्य और अस्पताल में भर्ती

81 वर्षीय कल्याण चटर्जी लंबे समय से बीमार थे। उन्हें टाइफाइड समेत कई उम्र संबंधी बीमारियाँ थीं। कुछ दिन पहले उन्हें एमआर बंगुर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

करियर और उपलब्धियां

कल्याण चटर्जी का सिनेमा में छह दशक से अधिक का करियर रहा। उन्होंने बंगाली फिल्मों के साथ-साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया और अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता। उनके करियर में लगभग 400 फिल्मों में काम किया गया।

यें भी पढ़ें : Cancer से लेकर Sugar तक, हर बीमारी को कंट्रोल करती है यें लाल सब्जी!


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static