फेमस बॉलीवुड अभिनेता के पिता का निधन, एक्टर ने भावुक पोस्ट शेयर कर जताया दुख

punjabkesari.in Wednesday, Dec 17, 2025 - 03:53 PM (IST)

 नारी डेस्क:  बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया के जीवन में दुखद घड़ी आई है। उनके पिता रॉनी मोरिया का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी खुद डिनो मोरिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने पिता की पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा है। डिनो मोरिया ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को याद करते हुए बताया कि वे उन्हें कितना मिस कर रहे हैं। उन्होंने अपने पिता को अपना गुरु, हीरो और सबसे बड़ी प्रेरणा बताया।

डिनो मोरिया का भावुक पोस्ट

डिनो ने लिखा

“हर दिन जिंदगी को खुलकर जियो, हंसो, जो भी करो पूरे जोश के साथ करो। एक्सरसाइज करो, प्रकृति के करीब रहो, धूप का आनंद लो, अच्छा खाना खाओ, पहाड़ों पर चढ़ो, समुद्र में तैरो, जंगल में ट्रेकिंग करो, मेहनत करो, अच्छे और दयालु बनो, प्यार करो और ये सब अपनी शर्तों पर करो। मेरे लिए ये सारे गुण एक ही इंसान में थे मेरे गुरु, मेरे हीरो, मेरे पिता। जिंदगी के सबक सिखाने के लिए धन्यवाद पापा। हम आपको बहुत मिस करेंगे। मुझे यकीन है कि आप जहां भी होंगे, वहां खुशियां फैला रहे होंगे। जब तक हम फिर मिलते नहीं, खुश रहिए। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dino Morea (@thedinomorea)

सेलेब्स ने जताया शोक

डिनो के इस पोस्ट के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें सांत्वना दी। बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा, संध्या मृदुल, चंकी पांडे, शिबानी दांडेकर अख्तर, विशाल ददलानी, अमृता अरोड़ा और बख्तियार ईरानी सहित कई सितारों ने डिनो और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पिता से जुड़ी खास जानकारी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dino Morea (@thedinomorea)

डिनो मोरिया के पिता रॉनी मोरिया इटालियन मूल के थे। डिनो ने अपनी जिंदगी के शुरुआती 11 साल इटली में बिताए थे, इसके बाद वे भारत आए।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static