सुशांत के पैसों पर रिया की ऐश, लाखों में कमाई लेकिन करोड़ों में प्राॅपर्टी

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 04:55 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती से ईडी आफिस में पूछताछ जारी है। इस मामले में ईडी मनी लांड्रिग के एंगल से जांच कर रही है। वहीं अब इस मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक इनकम टेक्स रिटर्न का कहना है कि रिया की कमाई काफी कम थी। लेकिन इसके बाद भी मुंबई में रिया की दो प्राॅपर्टी है। 

PunjabKesari

सुशांत के पैसों पर रिया की ऐश

रिया की एक साल की कमाई 14 लाख थी। लेकिन एक्ट्रेस ने साल में 65 लाख रुपए खर्च किए हैं। इसके अलावा मुंबई में रिया ने दो प्राॅपर्टी भी खरीदी है। जिसमें से एक प्राॅपर्टी 85 लाख की है जो मुंबई के खार में है। ये फ्लैट रिय के नाम पर बुक है। वहीं दूसरी प्राॅपर्टी रिया के घरवालों के नाम पर है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रिया की इन दोनों प्राॅपर्टी के पैसे किसने दिए हैं। 

PunjabKesari

सुशांत के बैंक से रिया को ट्रांसफर हुए पैसे 

वहीं रिया चक्रवर्ती के बैंक अकाउंट में सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने जवाबी हलफनामा दिया है। जिसमें बताया गया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को दवाइयों का ओवरडोज देती थी। इसके अलावा उन्होंने रिया के परिवार पर पैसों के लिए साजिश रचने का आरोप भी लगाया है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने रिया पर सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने, उसे प्यार में फंसाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रिया ने बिहार पुलिस की जांच से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static