रिया का नया पैंतरा, सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई FIR

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 06:35 PM (IST)

सुशांत केस में अब तक रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी के तौर पर देखा जा रहा है। आज रिया से लगातार दूसरे दिन एनसीबी ने पूछताछ की। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और डाॅक्टर तरुण कुमार के खिलाफ रिया ने एफआईआर दर्ज करवाई है। रिया ने ये शिकायत सुशांत के फेक मेडिकल दस्तावेज को लेकर दर्ज करवाई है। 

PunjabKesari

रिया ने लगाया सुशांत की बहन पर गंभीर आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक रिया ने अपनी शिकायत में प्रियंका सिंह और डाॅक्टर तरुण कुमार पर आरोप लगाया है। रिया का कहना है कि उनके गैर कानूनी पर्चे के पांच दिन बाद ही सुशांत की मौत हो गई। रिया ने आगे कहा कि प्रियंका और तरुण के सभी कार्यों की जांच जरुरी है। इसके साथ ही यह भी पता लगाना बेहद जरुरी है कि वे इस तरह के गैरकानूनी पर्चों का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें तरुण कुमार राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डाॅक्टर हैं।

PunjabKesari

फेक मेडिकल पर्चे में सुशांत बताया गया आउट पेशेंट

रिया ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि फेक मेडिकल पर्चे में सुशांत को दिल्ली के एक अस्पताल में आउट पेशेंट डिपार्टमेंट के मरीज के तौर दिखाया गया। मगर, सुशांत 8 जून को मुंबई में ही था। गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद से एक्टर का परिवार रिया को आरोपी बता रहा है। सुशांत के पिता ने तो बिहार पुलिस में रिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी थी। वहीं अब इस केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने रिया के भाई शौविक और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

जबकि रिया से एनसीबी इस मामले में पूछताछ कर रही है। आज दूसरे दिन एनसीबी ने रिया से पूछताछ की। इस दौरान रिया ने कई खुलासे किए। वहीं मीडिया रिपोर्टस की मानें तो रिया ने बॉलीवुड के कई ए-लिस्टर्स स्टार्स के नाम लिए हैं, जो ड्रग्स की डीलिंग में शामिल हैं। एनसीबी ने रिया को तीसरा समन जारी किया है यानि कल भी एक्ट्रेस से पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Related News

static