नाॅर्मल हो रही रिया की लाइफ, ''रोडीज'' फेम राजीव संग पार्टी करती आईं नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 01:38 PM (IST)

यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक काला साल था। वहीं पिछले साल के सबसे चर्चित केस सुशांत सिंह राजपूत मामले की अभी तक जांच की जा रही है। वहीं इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का बार-बार नाम आने पर उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। जिसके बाद से रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब लग रहा है कि धीरे-धीरे रिया की लाइफ नाॅर्मल हो रही है। 

रिया ने राजीव के साथ दिए पोज

दरअसल, सोशल मीडिया पर रिया की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह रोडीज फेम राजीव लक्ष्मण के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राजीव को गले लगाकर रिया ने पोज दिेए हैं। इस दौरान रिया काफी खुश भी नजर आ रही हैं। 

PunjabKesari

फैमिली पार्टी में नजर आई रिया

बता दें राजीव ने हाल ही में एक फैमिली गेट टुगेदर रखा था। इस पार्टी में रिया चकर्वर्ती भी शामिल हुई थीं। इस दौरान रिया चेक कलर के ब्लेजर और लाइट मेकअप में नजर आई। 

PunjabKesari

इस फिल्म से करेंगी बड़ेे पर्दे पर वापसी

वहीं अगर बात करें रिया के वर्कफ्रंट की तो भई चाहे साल 2020 एक्ट्रेस के लिए सही न रहा हो लेकिन इस साल वह कुछ प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वह फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में रिया के साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी हैं। वहीं फिल्म का डायरेक्शन रूमी जाफरी कर रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static