Republic Day 2021: तिरंगा कोकोनट बर्फी

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 10:01 AM (IST)

गणतंत्र दिवस खुशियों भरा त्योहार होता है। इस दिन भारत देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में इस खास दिन में अपनों का मुंह मीठा भी जरूर करवाना चाहिए। ऐसे में आप ट्राई कलर से मिठाई बना इसमें देशभक्ति की मिठास घोल सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको तिरंगा कोकोनट बर्फी बनाने की रेसिपी बताते हैं...

सामग्री:

नारियल- 2 कप (कद्दूकस किया)
देसी घी- 1 बड़ा चम्मच 
दूध- 1 कप
चीनी- 3/4 कप या स्वादानुसार
इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
हरा और नारंगी रंग- 1-1 चुटकी

PunjabKesari

विधि:

1. पैन में 1/2 चम्मच घी गर्म करके उसमें नारियल 2 मिनट तक भूनें।
2. इसमें दूध डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
3. अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर मीडियम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
4. इसे आंच से उतार कर थोड़ा ठंडा होने दें।
5. अब मिश्रण को तीन भागों में बांटें।
6. इसके एक भाग में हरा, दूसरे में नारंगी और ‌तीसरे भाग को सफेद ही रहने दें।
7. अब प्लेट को घी से ग्रीस करके हरे भाग का लेअर बनाए। 
8. उसके बाद सफेद और फिर नारंगी भाग की लेअर डालकर इसे हल्का सा दबाएं।
9. इसे फ्रीज में 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें।
10. फिर इसे अपनी मनपसंद शेप में काट लें।
11. लीजिए तिरंगा कोकोनट बर्फी बनकर तैयार हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static