ना वैक्सिंग, ना थ्रेडिंग! सिर्फ पानी में मिलाएं 1 चीज़ और चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं राहत
punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 11:32 AM (IST)

नारी डेस्क: चेहरे पर उगने वाले अनचाहे बाल महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। ये न सिर्फ लुक खराब करते हैं बल्कि स्किन को डल और काली भी दिखा सकते हैं। थ्रेडिंग, वैक्सिंग या लेज़र ट्रीटमेंट जैसे तरीके भले ही असरदार हों, लेकिन या तो बहुत दर्दनाक होते हैं या फिर महंगे। ऐसे में अगर आप कोई नेचुरल और आसान तरीका ढूंढ रही हैं, तो ये घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है।
महिलाओं के चेहरे पर बाल क्यों आते हैं?
महिलाओं के चेहरे पर हल्के बाल आना सामान्य है, लेकिन जब ये बाल ज़्यादा और मोटे हो जाते हैं, तो समस्या बन जाती है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है – हार्मोनल असंतुलन, खासकर एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन)। अगर ये हार्मोन शरीर में ज़्यादा बनने लगे, तो महिलाओं को चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ जैसे बाल आने लगते हैं। यह स्थिति अक्सर PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) जैसी बीमारियों से जुड़ी होती है।
पार्लर वाले तरीके क्यों हैं मुश्किल?
वैक्सिंग और थ्रेडिंग जैसे पारंपरिक उपाय काफी पॉपुलर हैं, लेकिन इनमें बहुत दर्द होता है। वहीं, फेशियल रेजर के इस्तेमाल को लेकर यह डर रहता है कि इससे बाल मोटे और गहरे हो सकते हैं। लेज़र ट्रीटमेंट एक स्थायी उपाय है, लेकिन यह इतना महंगा होता है कि हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता।
फेस योगा एक्सपर्ट का घरेलू नुस्खा: बस एक चीज़ मिलाएं पानी में
फेस योगा एक्सपर्ट मानसी गुलाटी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एक घरेलू ड्रिंक का सुझाव दिया है, जिससे चेहरे के अनचाहे बालों की ग्रोथ को नेचुरल तरीके से कम किया जा सकता है।
कैसे बनाएं यह ड्रिंक?
एक गिलास हल्का गुनगुना पानी लें, इसमें एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं। जब पानी का रंग थोड़ा बदल जाए और तल में मिर्च न बचे, तब इसे सुबह खाली पेट पिएं। यह नुस्खा न केवल बालों की ग्रोथ को कम करता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए और भी कई फायदे देता है।
काली मिर्च वाले पानी के अन्य फायदे
पाचन को बेहतर बनाता है
मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है
शरीर को डिटॉक्स करता है
इम्यूनिटी मजबूत करता है
वजन घटाने में मदद करता है
सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से भी राहत दिला सकता है
दो और ड्रिंक्स जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हैं
हल्दी वाला पानी: सुबह खाली पेट हल्दी मिला गुनगुना पानी पीने से चेहरे का पिगमेंटेशन कम होता है। स्किन ग्लो करती है और रंगत निखरती है।
हिमालयन नमक वाला पानी: अगर आपको मुंहासों की समस्या है, तो गुलाबी नमक (हिमालयन सॉल्ट) वाला पानी फायदेमंद हो सकता है। ये स्किन को क्लियर करने और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो और आम घरेलू नुस्खों पर आधारित है। किसी भी नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।