''कम उम्र का पार्टनर हो तो रिश्ता सफल नहीं होता'', फिर इन जोड़ियों के बारे में क्या कहेंगे आप?

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 06:38 PM (IST)

शादी-ब्याह के मामले में अक्सर देखा जाता है कि लड़का उम्र में लड़की से बड़ा या हमउम्र का होना चाहिए, इंडियन कल्चर की मानयता है कि इससे पति-पत्नी के रिश्ते में तालमेल बिठाना आसान होता है जबकि अब ट्रेंड कुछ और ही चल रहा है। आजकल लोग ऐसे पार्टनर को चुन रहे हैं जो चाहे उम्र में बड़ा या छोटा हो, लेकिन अपने रिश्ते से एक कपल गोल सेट कर रहे हैं और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहे है कि फिर क्या हुआ पार्टनर उम्र में बड़ा या छोटा है, मगर रिश्ते निभाने का जुनून दोनों तरफ बराबर है। वहीं जब फिर बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं को देखते हैं जिन्होंने खुद छोटी उम्र का पार्टनर तो चुना लेकिन रिश्ते जबरदस्त है। तो तब मन को एक अलग ही तसल्ली मिल जाती है। चलिए जानते है क्यों....

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन

जिन लोगों क लगता है कि अगर पत्नी उम्र में बड़ी हो या पति से अधिक कामयाब है तो वो रिश्ता कामयाब नहीं होता तो ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन उन लोगों के लिए मिसाल हैं। इसमें कोई शक नहीं कि ऐश-अभिषेक की क्यूट केमिस्ट्री सभी को इंस्पायर करती हैं, भले ही दोनों की उम्र में 2 साल का अंतर हो या ऐश अभि से ज्यादा सक्सेसफुल हो, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते में इन बातों को साइड पर रखा जिस वजह से इनका रिश्ता स्ट्रांग बना हुआ है।

PunjabKesari

सोहा अली खान-कुणाल खेमू

जी हां, इस जोड़ी की उम्र में भी करीब 7 साल का अंतर हैं लेकिन दोनों के बीच की स्ट्रांग बॉन्डिंग देखकर कभी महसूस ही नहीं हुआ कि कुणाल सोहा से इतने छोटे होंगे। दोनों का रिश्ता इसलिए भी टिका हुआ है क्योंकि कुणाल थोड़े मजाकिया है जबकि सोहा थोड़ी समझदार, दोनों अपनी इन खासियत से अपने रिश्ते में तालमेल बिठाकर रखते हैं। दोनों को यह अच्छे से मालूम है कि कब और कैसे चीजों पर रिएक्ट करना है। इतना ही नहीं, दोनों की कभी लिंकअप की खबरें भी सामने नहीं आईं। इसलिए जो सोचते है कि उम्र बढ़ने के बाद मनोदशा में बदलाव आने लगता है, तो यह पूरी तरह आपकी अंडरस्टैंडिंग पर निर्भर करता है कि आप अपने पार्टनर के साथ कितना खुश हैं।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका-निक में करीब 12 साल का अंतर होगा जिस वक्त उन्होंने निक से शादी करने का फैसला किया था तब लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था, कईयों ने उनकी उम्र पर सवाल उठाए थे तो कईयों ने कहा था कि प्रियंका का हद से ज्यादा पजेसिव होना और ओवर रूलिंग नेचर इस रिश्ते को जल्द ही खत्म कर देगा। खैर, दोनों की शादी को करीब 2 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक दोनों के बीच कोई अनबन सामने नहीं आईं। दोनों को एकसाथ देखकर सबूत मिलता है कि रिश्ते में प्यार और विश्वास हो तो ऐज गैप कुछ भी मायने नहीं रखता।

PunjabKesari

बिपाशा बसु- करण सिंह ग्रोवर

दरअसल, करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से पहले दो शादियां कर चुके थे इसलिए जब बिपाशा ने करण से शादी का फैसला किया तो लोगों ने ताना मारा कि तीसरी शादी से भी जल्द बोर हो जाएगा। दोनों की शादी को करीब 4-5 साल हो चुके है, दोनों के बीच की केमिस्ट्री बी-टाउन के बेस्ट कपल पर भारी हैं, यह सब प्यार और आपसी समझ का है। दोनों के रिश्ते की खूबसूरती है कि बिपाशा ने कभी करण के बुरे फेज को अपने रिश्ते के आड़े नहीं आने दिया बल्कि उनकी अच्छी आदतों को अपनाया।

PunjabKesari

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा से सिर्फ तीन महीने बड़ी हैं, लेकिन लोगों ने ताना दिया कि शिल्पा कभी भी एक अच्छी पत्नी नहीं बन पाएंगी। दरअसल, बहुत से लोगों को लगता है कि लड़की की शादी की उम्र निकल जाए या वह अपने पति से बड़ी हो तो उसे समझौते के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी निभानी पड़ती है, जबकि शिल्पा ने कभी समझौते का रिश्ता जिया ही नहीं। वो राज के साथ मस्त जिंदगी बिता रही हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static