चुपचाप ‘ब्रेकअप’ करने की तैयारी में है पार्टनर, इन 5 संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 05:03 PM (IST)

नारी डेस्क : ब्रेकअप सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो इंसान को अंदर तक तोड़ देता है। लेकिन हर रिश्ता जोरदार बहस या “ब्रेकअप” कहकर खत्म नहीं होता। कई बार पार्टनर बिना कुछ कहे धीरे-धीरे दूर होने लगता है। इस स्थिति को ही “साइलेंट ब्रेकअप” कहा जाता है, जो और भी ज्यादा दर्दनाक होता है क्योंकि इसमें सब कुछ महसूस तो होता है, लेकिन साफ-साफ कहा नहीं जाता। अगर आपको भी लग रहा है कि आपके रिश्ते में कुछ बदल रहा है, तो इन संकेतों पर जरूर ध्यान दें।

अचानक कम्युनिकेशन कम हो जाना

अगर आपका पार्टनर पहले की तरह बात नहीं करता, मैसेज का जवाब देर से देता है या बातचीत में पहले जैसा इमोशनल कनेक्शन नहीं दिखता, तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है। जब बातचीत सिर्फ औपचारिक रह जाए, तो समझ लें दूरी बढ़ रही है।

PunjabKesari

साथ के प्लान्स से दूरी बनाना

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथ समय बिताना जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर बार-बार प्लान कैंसिल करने लगे, आपके साथ घूमने या समय बिताने से बचने लगे और भविष्य की बातों में आपको शामिल न करे, तो यह संकेत है कि वह रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है।

यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान

इमोशनल और फिजिकल दूरी

जब पार्टनर आपकी भावनाओं में दिलचस्पी लेना बंद कर दे, आपकी बातों को नजरअंदाज करे या छोटे-छोटे प्यार भरे इशारों से भी दूर रहने लगे, तो यह साइलेंट ब्रेकअप की ओर इशारा करता है। रिश्ते में नजदीकियां खत्म होना एक बड़ा संकेत है।

PunjabKesari

“हॉट एंड कोल्ड” व्यवहार

कभी बहुत प्यार दिखाना और अचानक से दूरी बना लेना यह कन्फ्यूजिंग व्यवहार रिश्ते को कमजोर करता है। अगर आपका पार्टनर लगातार ऐसा कर रहा है, तो यह साफ संकेत हो सकता है कि वह खुद भी रिश्ते को लेकर स्पष्ट नहीं है।

यें भी पढ़ें : क्या आप भी एक सांस में गटक जाते हैं पानी? जान लें इसके खतरनाक नुकसान

जरूरी बातों से बचना

अगर आप रिश्ते को लेकर गंभीर बातें करना चाहते हैं, लेकिन आपका पार्टनर हर बार टाल देता है या चिड़चिड़ा हो जाता है, तो समझ लें कि वह इस रिश्ते में आगे बढ़ने से बच रहा है। “साइलेंट ब्रेकअप” धीरे-धीरे रिश्ते को खत्म करता है और एक पार्टनर को अंदर ही अंदर तोड़ देता है। ऐसे में इन संकेतों को नजरअंदाज करने के बजाय खुलकर बात करना ही सबसे सही तरीका है। सही समय पर बातचीत रिश्ते को बचा भी सकती है और आपको सच्चाई समझने में भी मदद करती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static