रेखा अपनी मेनेजर Farzana Jaffery के बिना कही कदम नहीं रखती ...

punjabkesari.in Tuesday, Aug 19, 2025 - 09:48 PM (IST)

नारी डेस्कः बॉलीवुड मे एक नहीं कई सुपरहिट फिल्में देने वाली रेखा आज भी उतनी ही दिलकश हैं, जितनी पहले थी इसीलिए तो लोग उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी कहते हैं लेकिन खूबसूरत दिखने वाली रेखा की जिंदगी रहस्यमयी भी रही हैं। रेखा की जिंदगी की राजदार रही है उनकी पर्सनल सेक्रेटरी फरजाना जाफरी जो  हर जगह साए की तरह, रेखा के साथ दिखती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि वह रेखा की बहुत करीबी दोस्त हैं।  रेखा के बेडरूम तक जाने की इजाजत बस उन्हें हैं जबकि बाकी कर्मचारियों को इसकी इजाजत नहीं है। रेखा को मिलने से पहले हर शख्स को पहले फरजाना की अनुमति लेने पड़ती हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फरजाना और रेखा के बीच लिव-इन रिलेशनशिप" का आरोप लगाया गया था लेकिन इसे रेखा की जीवनी "रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी" के लेखक  यासिर उस्मान ने इसे पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत बताया था। 
PunjabKesari

फरजाना कौन हैं और रेखा से मिली कैसे?

चलिए इस बारे में आपको बताते हैं। दोनों का रिश्ता करीब 3 दशक पुराना है और इतने सालों तक फरजाना वफादारी निभाती दिखी हैं । रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी के लेखक यासिर उस्मान के अनुसार , रेखा और फरज़ाना जाफ़री के बीच एक रहस्यमय रिश्ता है। फ़िल्म जगत में हर कोई जानता है कि रेखा उनके बिना कभी कही नहीं जातीं। फरजाना ने अपने करियर की शुरुआत एक अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में की थी लेकिन जल्द ही उन्हें ये एहसास हो गया कि ये काम उनके लिए नहीं है। यासिर उस्मान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फरजाना के पिता एक प्रोडक्शन कंट्रोलर थे और जब उन्होंने पहली बार फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली तो वह एक निर्देशक बनना चाहती थीं। उन्होंने कुछ फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया लेकिन फिर उन्होंने फैसला किया कि यह काम उनके लिए नहीं है।

इसी बीच वह रेखा के संपर्क में आ गई और 80 के दशक में सेक्रेटरी कम मैनेजर बन गई। बस तब से ये साथ ऐसे ही बना है। यासिर के मुताबिक, एक समय था जब फरजाना की मां बीमार थीं इसलिए वह सुबह उनकी देखभाल करतीं और फिर रेखा के पास जातीं। सचमुच रेखा के लिए उन्होंने अपनी जान दे दी तभी तो फरजाना से संपर्क किए बिना रेखा तक पहुँचना असंभव है। हालांकि बहुत से लोगों ने ये अनुमान लगाया था कि अभिनेत्री अपने मैनेजर के साथ लिव-इन में रह रही हैं। ये खबरें तेजी से इंटरनेट पर फैल रही थी। लेकिन यासिर ने इन बातों को खारिज किया और आपत्ति भी जताई।

जर्नलिस्ट मालविका संघवी ने एक बार कहा था कि रेखा के लिए फरजाना एकदम परफेक्ट है। रेखा उनके बिना नहीं रह सकती। उन्होंने एक किस्सा भी बताया था-मैं एक बार रेखा और फरजाना के साथ कार में मुंबई के ट्रैफिक में थी। इस दौरान कार की खिड़की रेखा को परेशान करने लगी। तब रेखा ने तो कुछ नहीं किया लेकिन फरजाना ने उनकी परेशानी समझी और तुरंत खिड़की बंद कर दी थी। रेखा को किस चीज से परेशानी है ये बात फरजाना बहुत अच्छे से जानती हैं। वहीं रेखा भी फरजाना के बिना कही नहीं जाती है, हमेशा उनके परछाई की तरह अपने साथ रखती हैं।

रेखा ने लोगों की इन बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया। फरजाना को हमेशा अपने हमराज बनाकर रखा। कहा जाता है कि रेखा फरजाना को अपनी सोल सिस्टर मानती हैं जिन्हें रेखा की जिंदगी से जुड़ा छोटे से छोटा राज मालूम है, मगर लोगों की अटकले कभी भी खत्म नहीं हुई। खैर जो भी रेखा और फरजाना का साथ काफी लंबा और गहरा रहा है जो दशकों से चल रहा है। फरजाना जाफरी की तारीफ भी बनती हैं जिन्होंने पूरी जिंदगी रेखा की वफादारी में निकाल दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static