बेकार प्लास्टिक की बोतलें फेंकें नहीं बनाएं Vertical Garden, मिलेगी ताजा सब्जी

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 05:29 PM (IST)

सब्जी को हर घर में रोज बनती है। इससे शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। मगर बात सब्जियों के दाम कभी भी बढ़ जाते हैं। साथ ही इन्हें उगाने में मिटावट भी की जाती है। ऐसे में आप चाहे तो घर किचन गार्डन बना सकती है। बात इसे उगाने की करें तो इसके लिए प्लास्टिक की बोतल इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, अक्सर हम सभी के घर पर प्लास्टिक की बोतलें बेकार पड़ी रहती है। ऐसे में आप इसे दोबारा यूज करके इसमें पालक, मेथी, साग व धनिया, पुदिना आदि हर्ब्स उगा सकती है। साथ ही आप घर की किसी दीवार पर वर्टिकल गार्डन बना सकती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

PunjabKesari

ऐसे उगाएं पौधे

इसके लिए सबसे पहले बोतलों को धो कर सुखा लें। 
अब इन्हें ऊपर से थोड़ा काट लें। 
बोतल में पेपर से एक लेयर बनाएं। 
अब मिट्टी में बहुत थोड़ी खाद, रेत व सूखी घास मिलाएं। 
इसे बोतल में भरें। (आप चाहे तो पौधों के लिए बाजार से भी मिट्टी व खाद ले सकते हैं।)
अब इसमें पौधों के बीज डालकर उंगलियों से मिलाएं। 
ऊपर से और मिट्टी डालकर इसे ढक दें। 
साथ ही इसे दीवार पर लटकाने के लिए कील के मुताबिक छेद कर दें। इसके अलावा आप बोतलों को दोनों ओर से रस्सी की मदद से भी टांग सकते हैं। 
फिर इसे दीवार पर कील पर लटकाएं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

इस तरह आप इसमें आसानी से फूल या फिर धनिया, पुदिना, पालक,मेथी साग आदि हर्ब्स उगा सकती है। 

PunjabKesari

ऐसे करें पौधे की देखभाल 

- हम पूरी मिट्टी की जगह पर बोतल में पालक का पौधा उगा रहे हैं। ऐसे में इसे जरूरत पड़ने पर लगातार पानी दें। 
- इसे ऐसी जगह पर लटकाएं जहां से इसपर सुबह के समय धूप पड़े। मगर दोपहर के बाद इसे धूप से बचा। आप इसे खिड़की या दीवार पर लगा सकती है। नहीं तो पालक के पत्ते सड़ कर खराब हो सकते हैं। 
- साथ ही ज्यादा पानी डालने से बचें। नहीं तो इसके बीज खराब हो सकते हैं। 
- एक बार सब्जी उगने के बाद इसे दोबारा इसी प्रक्रिया से उगाएं। 

नोट- आप एक बोतल में करीब 4 बार पौधा उगा सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static