क्या सर्दियां आते ही सूज जाती हैं आपकी उंगलियां? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

punjabkesari.in Thursday, Dec 14, 2023 - 07:01 PM (IST)

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। वैसे तो सर्दियों का मौसम कई लोगों को अच्छा लगता है लेकिन इस मौसम में कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं। उन्हीं समस्याओं में से एक है हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन होना। ठंड के मौसम में अधिकतर लोगों के हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन बढ़ जाती है। इसके साथ ही उंगलियां धीरे-धीरे नीली पड़ने लगती हैं। यह उंगलियां देखने में भी भद्दी लगती हैं और कई बार तो पीड़ित व्यक्ति को इसके कारण बहुत ज्याद असहनीय दर्द भी होने लगता है। ऐसे में यदि आपको भी यह समस्या होती है तो आज आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताते हैं जिनके जरिए आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

क्यों सूजते हैं हाथ-पैर?

इस मौसम में ज्यादा  ठंक के कारण शरीर की कुछ नसें सिकुड़ने लगती हैं जिसका असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। ऐसे में इसके कारण हाथ-पैरों की उंगलियों में खून के थक्के जमने लगते हैं। इससे पहले उस हिस्से पर लालिमा के साथ सूजन भी आ जाती है और धीरे-धीरे ये सूजन बढ़ने लगती है। 

PunjabKesari

लहसुन का तेल 

4-5 लहसुन की कली लें और इन्हें सरसों के तेल में गर्म करें। इसके बाद तेल जब हल्का गर्म हो जाए तो इससे हाथ-पैरों की मसाज करें। इससे आपकी उंगलियों में सूजन की समस्या से निजात मिलेगी। लहसुन में पाए जाने वाले एंटीइंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन कम करने में मदद करते हैं।  

गुनगुने पानी में नमक 

उंगलियों में हल्की सूजन होने पर आधी बाल्टी गुनगुने पानी में 2 चम्मच नमक डालें और पैरों को करीब 10 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें। नमक इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है और इससे सूजन भी कम होती है। साथ ही गुनगुने पानी में सिकाई करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे खून नहीं जमा और आपको हाथों-पैरों में सूजन की समस्या से भी राहत मिलती है। 

PunjabKesari

कपूर 

इन सब के अलावा नारियल का तेल हल्का गर्म करें और फिर उसमें कपूर के कुछ टुकड़ें डालें। इसके बाद तेल हल्का गुनगुना कर लें। इससे उंगलियों पर हल्के हाथ से मसाज करें और ये सभी सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

गैंदे के फूल

घर में गैंदे के फूल लगे हैं तो उनका इस्तेमाल भी आप उंगलियों की सूजन दूर करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। गैंदे के फूलों को गर्म पानी में डुबा लें, फिर इस पानी में एक चम्मच नमक डालें और इसमें हाथ-पैर डुबोकर बैठें। यह पानी सूजन कम करने में असरदार साबित होगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static