घुटना मोड़ते ही आती है कट-कट की आवाज? जानिए कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 04:34 PM (IST)

नारी डेस्क:  अगर घुटना मोड़ते समय कट-कट या चटकने जैसी आवाज आती है, तो अक्सर लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं घुटना बदलवाने (रिप्लेसमेंट) की जरूरत तो नहीं पड़ने वाली। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, हर बार ऐसा होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता।

क्यों आती है घुटने से आवाज?

डॉक्टर इस तरह की आवाज को Crepitus कहते हैं। यह आवाज तब आती है जब आप घुटना मोड़ते, सीधा करते या सीढ़ियां चढ़ते-उतरते हैं। इसमें पॉपिंग, क्लिकिंग या खड़कने जैसी आवाजें शामिल होती हैं। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में यह बिल्कुल सामान्य होता है। कई लोगों को बिना दर्द के भी ऐसी आवाज सुनाई देती है और इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर कोई खास असर नहीं पड़ता।

घुटने के दर्द का घरेलू इलाज: सरल उपाय जो दें राहत

कब हो सकती है समस्या?

अगर घुटने से आवाज के साथ कुछ और लक्षण भी दिखें, तो यह चिंता की बात हो सकती है। जैसे:

घुटने में दर्द

सूजन या जकड़न

चलने या बैठने-उठने में दिक्कत

मांसपेशियों की कमजोरी

ये भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से होते हैं डार्क सर्कल्स? जानिए क्या-क्या हैं कारण

घुटने का अस्थिर लगना

ऐसे लक्षण Osteoarthritis जैसी बीमारी की ओर इशारा कर सकते हैं। इस स्थिति में डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी होता है।

PunjabKesari

इलाज क्या होता है?

अगर सिर्फ आवाज आ रही है और दर्द नहीं है, तो आमतौर पर इलाज की जरूरत नहीं होती। लेकिन अगर दर्द या अन्य लक्षण हों, तो डॉक्टर कारण के अनुसार इलाज बताते हैं। इसमें शामिल हो सकते हैं:

वजन नियंत्रित रखना

नियमित व्यायाम

दर्द कम करने वाली दवाएं

फिजियोथेरेपी

जरूरत पड़ने पर इंजेक्शन

क्या घुटना बदलवाना जरूरी है?

सबसे जरूरी बात यह है कि सिर्फ आवाज आने का मतलब यह नहीं है कि घुटना बदलवाना पड़ेगा। घुटना रिप्लेसमेंट तभी किया जाता है जब

PunjabKesari

दर्द बहुत ज्यादा हो

चलना-फिरना मुश्किल हो जाए

बाकी इलाज काम न कर रहे हों

अगर घुटने से आवाज आ रही है लेकिन दर्द नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर इसके साथ दर्द या अन्य लक्षण भी हों, तो समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, ताकि सही इलाज किया जा सके।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static