जरूरी खबर: 28 फरवरी 2026 से पहले कराएं E-KYC, वरना बंद हो जाएगा राशन

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:00 PM (IST)

नारी डेस्क: अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 28 फरवरी 2026 तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी (E-KYC) और आधार लिंकिंग कराना अनिवार्य है। अगर तय तारीख तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो आपका राशन कार्ड निष्क्रिय (Inactive) हो सकता है और आपको सरकार की ओर से मिलने वाला मुफ्त राशन बंद हो जाएगा। ई-केवाईसी के लिए परिवार के हर उस सदस्य की बायोमेट्रिक जांच जरूरी है, जिसका नाम राशन कार्ड में दर्ज है। इसलिए समय रहते अपने नजदीकी राशन डीलर से संपर्क कर लें और सभी सदस्यों का स्टेटस चेक कर लें।

राशन कार्ड को आधार से लिंक कैसे करें?

राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के दो तरीके हैं – ऑफलाइन और ऑनलाइन।

ऑफलाइन तरीका (सबसे आसान)

अपने नजदीकी राशन की दुकान (PDS शॉप) पर जाएं। राशन कार्ड और परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ ले जाएं। राशन डीलर ई-POS मशीन पर सभी सदस्यों का बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) लेगा। प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी ई-केवाईसी अपडेट हो जाएगी।

PunjabKesari

ऑनलाइन तरीका

कुछ राज्यों में आप खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आधार लिंक कर सकते हैं। वहां राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। (ऑनलाइन सुविधा राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।)

ये भी पढ़ें:  फैटी लिवर है तो खाना शुरू कर दीजिए ये  हेल्दी फूड्स, पिघलने लगेगा जमा गंदा फैट

लिंक नहीं कराने पर क्या होगा?

राशन बंद हो सकता है: 28 फरवरी 2026 के बाद बिना ई-केवाईसी वाले राशन कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। इससे गेहूं, चावल और अन्य सरकारी अनाज मिलना बंद हो सकता है।

नाम हट सकता है: जिस सदस्य का आधार लिंक नहीं होगा, उसका नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता है।

सरकारी योजनाओं पर असर: राशन कार्ड कई सरकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत में भी जरूरी दस्तावेज है। लिंक न होने पर इन योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है।

PunjabKesari

आधार लिंक कराने के फायदे

One Nation One Ration Card योजना का लाभ: आधार लिंक होने के बाद आप देश के किसी भी राज्य में किसी भी राशन दुकान से अपना अनाज ले सकते हैं।

पारदर्शिता बढ़ेगी: फर्जी राशन कार्ड और अपात्र लाभार्थियों को हटाया जा सकेगा, जिससे असली जरूरतमंदों को फायदा मिलेगा।

बिना रुकावट सुविधा: ई-केवाईसी पूरी होने के बाद आपको बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static