तस्वीरें शेयर कर Rashmika Mandanna ने दिखाया बेबी बंप, बोलीं- कुछ महीने पहले...
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 04:34 PM (IST)
नारी डेस्क : साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक तस्वीर में वह एक गर्भवती महिला के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर रश्मिका की प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलें लगने लगीं। हालांकि।
क्या रश्मिका मंदाना ने दिखाया बेबी बंप?
रश्मिका की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप दिखाया है। लेकिन ऐसा नहीं है। तस्वीर में नजर आ रहा बेबी बंप रश्मिका की टीम की एक सदस्य का है। दरअसल, रश्मिका ने अपनी टीम के साथ बिताए कुछ खास पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी टीम की एक सदस्य प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं।

रश्मिका ने टीम को दिया था डिस्पोजेबल कैमरा
रश्मिका ने इन तस्वीरों के साथ एक लंबा और प्यारा नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनके मन में एक छोटा-सा आइडिया आया था। उन्होंने अपनी टीम को एक डिस्पोजेबल कैमरा दिया और कहा कि वे अपने साथ होने वाली अच्छी और खास चीजों की तस्वीरें इसमें कैद करें। एक्ट्रेस के मुताबिक, इस तरह तस्वीरें क्लिक करने का अनुभव आज के दौर से बिल्कुल अलग है। इसमें फोटो खींचने के तुरंत बाद उसे देखा नहीं जा सकता और न ही पसंद न आने पर दोबारा क्लिक किया जा सकता है।
यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?
परफेक्शन के दौर में पसंद आया पुराना अंदाज
रश्मिका ने बताया कि इन तस्वीरों को तुरंत देखने का मौका नहीं मिला। जब कैमरे की तस्वीरें आखिरकार सामने आईं, तो उन्हें देखकर एक अलग तरह की खुशी महसूस हुई। डिस्पोजेबल कैमरे की यही खासियत है कि तस्वीर क्लिक करने के बाद उसका रिजल्ट तुरंत पता नहीं चलता। ऐसे में हर फोटो के पीछे एक सरप्राइज और पुरानी यादों जैसा एहसास बना रहता है। रश्मिका की पोस्ट में उनकी टीम के साथ बिताए कई खूबसूरत पल नजर आ रहे हैं। इसी वजह से फैंस भी इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘रणबाली’ और ‘मैसा’ शामिल हैं।

