संजय कपूर की मौत पर मां का दावा, कंपनी को भेजा लैटर , कहा- बेटे की Death Naturalनहीं'

punjabkesari.in Friday, Jul 25, 2025 - 06:05 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति, संजय कपूर, का जून 2025 में इंग्लैंड के वार्सीयर में पोलो मैच के दौरान निधन हो गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया था कि वे एक मधुमक्खी निगल लेने के कारण अचानक बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। लेकिन अब उनकी मां रानी कपूर ने इस घटना को सामान्य नहीं माना है और मौत की असली वजह जानने की मांग की है।

मां ने SEBI और कंपनी को लिखा पत्र

संजय की मृत्यु के एक महीने बाद, उनकी माता रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार और SEBI को एक औपचारिक पत्र लिखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संजय की मौत स्वाभाविक नहीं लगती और इसमें किसी छुपी साजिश की संभावना हो सकती है। उनका कहना है कि जो कारण अब तक सामने आया है, उससे कहीं अधिक कुछ छिपा हुआ है।

PunjabKesari

रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार की वार्षिक आम बैठक (AGM) को तत्काल स्थगित करने की अपील की है। उन्होंने तर्क दिया कि इस गहरे शोक और अस्पष्ट स्थिति में AGM आयोजित करना सही नहीं होगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस अवधि में उनके बेटे से कुछ दस्तावेजों पर गलत तरीके से हस्ताक्षर करवाए गए हो सकते हैं।

ये भी पढ़े: अयोध्या में बुजुर्ग मां को परिवार ने सड़क किनारे छोड़ा, घटना का VIDEO सीसीटीवी में कैद

वकील का बयान

रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “रानी कपूर परिवार और सोना ग्रुप की हेड हैं। बेटे की अचानक मौत के सदमे में, कई घटनाओं ने उनके मन में न सिर्फ मौत के तरीके, बल्कि विरासत को लेकर भी सवाल पैदा कर दिए हैं। रानी ने शेयरहोल्डर्स को लिखे अपने पत्र में बताया कि AGM ऐसे समय में रखी जा रही है जब परिवार अभी गहरे शोक में है और मौत की वास्तविकता स्पष्ट नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस समय AGM आयोजित करना नैतिक और पारिवारिक दृष्टि से अनुचित होगा।

मां के गंभीर दावे

रानी कपूर का आरोप है, घटनाक्रम से संबंधित कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या दस्तावेज उन्हें नहीं दिए गए। शोक की नाजुक स्थिति में उनसे बिना व्याख्या के कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। तब से उन्हें कंपनी के अकाउंट्स और अहम दस्तावेजों तक एक्सेस नहीं मिला।

अंतिम संस्कार और फॅमिल‍ी की मौजूदगी

संजय कपूर का निधन 12 जून को, 53 वर्ष की आयु में इंग्लैंड में हुआ था। कहा जाता है कि पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने की वजह से उनकी मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें करिश्मा कपूर (उनकी पूर्व पत्नी), उनके दोनों बच्चे, बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान शामिल थे।

PunjabKesari

संजय कपूर कंपनी सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। उनके निधन के कुछ दिनों बाद, 23 जून को कंपनी ने जेफरी मार्क ओवरली को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static