नन्ही परी के साथ इस आलीशान घर में रह रहे हैं रणबीर- आलिया, देखें अंदर का नजारा

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 10:17 AM (IST)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय बेहद खुश हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया है। अब लोगों को बस इस चीज का इंतजार है कि वह कब अपने बेबी की पहली झलक दुनिया को दिखाएंगे। नन्ही परी की तो नहीं लेकिन कपल ने अपने आलिशन घर की झलक फैंस को जरूर दिखा दी है।  

PunjabKesari
आलिया और रणबीर ने  मुंबई के लग्ज़री घर “वास्तु” में अपनी लाडली का स्वागत किया है।  इसी बीच उनके घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका  सपनों का आशियाना कितना खूबसूरत है।

PunjabKesari
आलिया-रणबीर के घर में  एक प्यारा सा स्टडी एरिया भी है, जहां हिंदी सिनेमा के शो मैन और रणबीर कपूर के दादा जी राज कपूर की तस्वीर सभी का ध्यान खींच रही है। इसके साथ ही  फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की 8 नंबर वाली जर्सी भी वॉल पर नजर आई। 

PunjabKesari

कपल  के घर की लॉबी बेहद स्पेशियस और क्लासी है, जो किसी होटल के महंगे सूइट से कम नहीं लग रहा है। इस आलिशान घर में सफेद और काले रंग का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।

PunjabKesari
 तस्वीरों में देखा जा सकता है क छोटे-छोटे पौधे इस घर की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा घर में एक अवॉर्ड कॉर्नर भी बनाया गया है, जहां  रणबीर कपूर को मिले सारे अवॉर्ड्स के साथ ही उनके पापा ऋषि कपूर की मैमोरेबल तस्वीर लगी है। 

PunjabKesari

रणबीर कपूर साल 2016 में पैतृक घर छोड़कर वास्तु में शिफ्ट हो गए थे, जो मुंबई के पॉश एरिया में है। बताया जाता है कि इस घर में रॉयल और एंटीक चीजें रखी गई हैं। 


आलिया और रणबीर ने डिजाइन करने में काफी समय बिताया था और शादी से पहले दोनों को अक्सर निर्माण स्थल पर आते- जाते देखा गया था। इसकी कीमत कुल 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static