World Record : एक बार फिर मिला रामायण को प्यार, तोड़े टीआरपी के रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 09:26 AM (IST)

पूरे देश में कोरोनावायरस की वजह से लॉकडाउन के चलते सरकार ने रामानंद सागर की रामायण को रिटेलीकास्ट करने का फैंसला किया था और रामायण के आते ही लोगों को अपने पुराने दिनों की याद आ गई। लोगों ने इसे दिन रात देखा और इसी वजह से रामायण ने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

इसकी जानकारी खुद डीडी इंडिया ने अपने ट्वीटर से दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है।

देखा जाए तो कोरोनावायरस की वजह से टीवी पर कोई नया सिरीयल न आने के कारण और कोई नई फिल्म न आने के कारण सरकार ने ये फैंसला लिया था और लोगों ने रामानंद सागर की रामायण को उतना ही प्यार दिया जितना पहले दिया था। वहीं रामायण और महाभारत के आते ही कलाकारों की यादें भी ताजा हो गई जो वे अकसर ही लोगों के साथ साझा करते रहते है। ये धारावाहिक सोशल मीडिया पर लोगों की चर्चा का विषय रोज ही बनते है।

रामायण को फिर से इतना प्यार मिलता देख पूरी स्टारकास्ट खुश है कि आज भी लोग उन्हे उतना ही प्यार करते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static