''रामायण'' के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 11:16 AM (IST)

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नट्टू काका यानि घनश्याम नायक के निधन की खबर से लोग अभी ऊभरे भी नहीं थे कि इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ गई। रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी 82 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। खबरों के मुताबिक अरविंद त्रिवेदी ने मंगलवार रात को आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद त्रिवेदी का हार्टअटैक से निधन हुआ है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और चलने में भी असमर्थ हो गए थे। एक्टर के निधन की जानकारी रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने दी थी। 

PunjabKesari

सुनील ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैंने अपने पिता समान, मेरे गाइड और बेहतरीन इंसान को खो दिया।' सुनील लहरी के अलावा भी कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी है।

 

 

बता दें अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की 'रामायण' के अलावा कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। गुजराती सिनेमा में उन्होंने करीब 40 साल तक अपना योगदान दिया। टीवी शो विक्रम और बेताल में भी उन्होंने काम किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static