Good News: आपकी चहेती रामायण एक बार फिर से आ रही है आपके घर!

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 11:47 AM (IST)

रामायण के रीटेलीकास्ट के बाद लोगों ने इस शो को बेहद प्यार दिया। इस शो ने लोगों का इतना मनोरंजन किया कि रामायण ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। रामायण का अंतिम एपिसोड बीते शनिवार को आया था जिसके बाद दर्शकों  को इससे बेहद दुखी पाया गया। फैंस का इस शो के साथ इतना लगाव है कि शो के लास्ट एपिसोड ने सबको उदास कर दिया लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नही है क्योकि दूरदर्शन के बाद आप एक बार फिर से रामायण को देख पाएंगे।

PunjabKesari

जी हां.. रामायण फिर से टेलीकास्ट हो रहा है लेकिन इस बार दूरदर्शन पह नही बल्कि इस बार ये स्टार प्लस पर ऑन एयर होगा। शो 4 मई को रात 9:30 बजे आएगा। इस की जानकारी शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट से दी साथ ही चैनल की ओर से भी ट्वीट किया गया, ट्वीट में चैनल ने लिखा 4 मई शाम 7.30 बजे से शुरू हो रहा है- 'अयोध्या के वासी, पुरुषों में सर्वोत्तम, सबके प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कहानी रामायण 4 मई से, सोमवार से रविवार शाम 7.30 बजे स्टारप्लस पर।'

देश में कोरोनावायरस के चलते शूटिंग पर रोक लगा दी गई है जिसके बाद लोगों को टीवी पर कोई भी नया सीरीयल देखने को नही मिल रहा ऐसे में सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण को प्रसारित करने का फैंसला लिया था। इस शो के दुबारा आने के बाद लोगों ने इसे बेहद प्यार दिया और उतना ही पंसद किया जितना वह पहले करते थे यही कारण है कि अब रामायण एक बार फिर आपके घरों में वापिस आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static