चेक बाउंस केस में Rajpal Yadav को राहत, क्या अब नहीं जाना पड़ेगा जेल
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 12:27 PM (IST)
नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav को चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। Delhi High Court ने उनकी अंतरिम जमानत को 1 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। राजपाल यादव ने 9 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान न कर पाने की स्थिति में 5 फरवरी को Tihar Jail में सरेंडर किया था। हालांकि, करीब 11 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई थी, जो पहले 18 मार्च तक थी। अब कोर्ट ने इसे बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दिया है।
कोर्ट ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के बावजूद फिलहाल उन्हें जेल भेजना उचित नहीं है, क्योंकि उन्होंने पहले ही काफी रकम का भुगतान कर दिया है। अदालत उनकी अपील पर आगे सुनवाई कर अंतिम फैसला देगी।

कितना किया गया भुगतान?
मामले में जानकारी सामने आई है कि राजपाल यादव पहले ही करीब 4.25 करोड़ रुपये जमा कर चुके हैं। वहीं, हाल ही में उनके वकील ने अदालत में 25 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी पेश किया है।
यें भी पढ़ें : चेहरे पर दिखें ये 5 संकेत तो समझ लें लिवर खतरे में है, समय रहते करें बचाव
शिकायतकर्ता और कोर्ट की प्रतिक्रिया
शिकायतकर्ता के वकील ने सजा निलंबन रद्द करने की मांग की, लेकिन अदालत ने कहा कि अभिनेता न तो फरार हैं और न ही मामले से बच रहे हैं। वे लगातार कोर्ट में पेश हो रहे हैं और भुगतान भी कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें फिलहाल जेल भेजने का कोई कारण नहीं बनता। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल तय की है। तब तक के लिए राजपाल यादव की सजा निलंबित रहेगी।

