72 घंटों में इन 6 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 06:37 PM (IST)

नारी डेस्क : उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड अपने चरम पर है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर रखा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के भीतर 6 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

उत्तर भारत में जारी है शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फिलहाल शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है।

दिल्ली-NCR में रिकॉर्ड तोड़ ठंड

दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। 15 जनवरी की सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। इससे पहले 7 जनवरी 2013 को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।

यें भी पढ़ें : अनुपम खेर को सौतेले बेटे ने मारा थप्पड़,Video हुआ Viral

यूपी में बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दोपहर में धूप से राहत मिलने के बाद अब रात के समय ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और तेज हो सकती है। राजधानी लखनऊ में बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर देखा गया।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया वजह

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने की वजह कोहरे की परत का हट जाना है। उन्होंने कहा कि आसमान साफ होने से दिन में तापमान तेजी से बढ़ता है, लेकिन सूरज ढलते ही रात में ठंड भी उतनी ही तेजी से बढ़ जाती है।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

पंजाब-हरियाणा में ठंड का कहर

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। गुरुवार को हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नारनौल में तापमान 1.5 डिग्री और नूंह में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कोहरे के कारण कई जगहों पर दृश्यता बेहद कम रही।

कहां-कहां होगी बारिश

IMD के मुताबिक अगले 72 घंटों में उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश की संभावना है।
16 से 20 जनवरी: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड: कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी
18 से 20 जनवरी: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़
19 और 20 जनवरी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

यें भी पढ़ें : सर्दियों में सूख गया है तुलसी का पौधा तो हरा-भरा करने के लिए अपनाएं ये तरीके


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static