राष्ट्रपति पुतिन की बेटी ने ले थी कोरोना वैक्सीन की डोज, जानिए कैसा पड़ा असर?

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 02:52 PM (IST)

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में तांडव मचा रहा है। इस महामारी को खत्म करने के लिए दुनियाभर में इसकी वैक्सीन को तैयार किया जा रहा है। वहीं कुछ समय पहले रूस ने कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा कर दुनिया को चौंका दिया था। इस बात की जानकारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देते हुए कहा था कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की वैक्सीन बना ली है। उस वैक्सीन को 'स्पूतनिक-वी' नाम दिया गया है। 

PunjabKesari

रूसी राष्ट्रपति की बेटी ने ली थी वैक्सीन की डोज

इसके साथ राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि कोरोना की बनाई वैक्सीन उनकी बेटी को लगाई गई है। अब सवाल ये उठता है कि उनकी बेटी पर इस वैक्सीन का क्या असर हुआ है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक चैनल को इंटरव्यू दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने बिना उनसे सलाह किए कोरोना वैक्सीन की डोज ले ली थी। पुतिन ने आगे बताया कि जिस तरह वैक्सीन लोगों में कोरोना के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा और उनके शरीर में एंटीबाॅडी बनेंगी। ऐसा ही कुछ उनकी बेटी के साथ भी हुआ है।

पूरी तरह से स्वस्थ है पुतिन की बेटी

PunjabKesari

रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि अबी उनकी बेटी पहले से स्वस्थ और सुरक्षित है। पुतिन आगे बताते हैं कि उनकी बेटी का डोज लेने के बाद पहले दिन शरीर का तापमान 38.4 डिग्री था। जो अगले दिन 37 डिग्री हो गया। कुछ दिनों बाद उनकी बेटी को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जिसके बाद अब पूरी तरह से ठीक है। फिलहाल अबी तक ये पता नहीं चला है कि उनकी दो बेटियों में से किस बेटी को वैक्सीन दी गई है।

रूस ने किया दूसरी वैक्सीन तैयार करने का दावा 

बता दें 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन माॅस्को की गमलेया इंस्टीट्यूट तैयार की गई है। इस वैक्सीन का अबी तीसरा यानि कि आखिरी चरण पर ट्रायल किया जा रहा है। रूस ने दावा किया है कि सितंबर में टीकाकरण का अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इसी बीच रूस ने 'एपीवैककोरोना' नाम की दूसरी वैक्सीन भी तैयार करने का दावा किया है। खबरों की मानों तो सितंबर तक इसका क्लिनिक्ल ट्रायल पूरा हो जाएगा और अक्तूबर में इसे रजिस्टर किया जाएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static