दुखद खबर, नहीं रहे पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट
punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 11:06 AM (IST)

नारी डेस्क: पंजाबी फिल्म जगत से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। सिंगर राजवीर जवंदा इस दुनिया में नहीं रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह दुखद खबर सांझा की है।
भगवंत मान ने अपने पेज में लिखा- राजवीर जवंदा भाई के इस दुनिया में न रहने की खबर सुनकर कोई शब्द नहीं है। वाहेगुरु परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की 27 सितंबर को भयानक हादसे का शिकार हुए थे। गायक, जिनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थी उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बावजूद वह बच नहीं सके। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआंए मांग रहे थे।