अनंत राधिका की 2nd Pre-Wedding में पंजाबी मुंडे ने मचाया धमाल, रणवीर- सारा की भी तस्वीरें हुई वायरल

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 12:29 PM (IST)

देश के सबसे  रईस व्‍यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के चर्चे दुनिया भर में चल रहे हैं। सात फेरे लेने से पहले दोनों ने इटली में दमदार प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया है, जहां जानी- मानी हस्तियां शामिल हुई हैं।  सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पार्टी कितनी आलिशान चल रही है। चलिए आप भी नजर डालिए इन तस्वीरों में

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


इटली से फ्रांस के बीच समंदर की लहरों पर 5 सितारा सेलिब्रिटी एसेंट नाम के क्रूज पर अंबानी परिवार प्री-वेडिंग पार्टी एंजाॅय कर रहा है।  31 मई यानी कि कल  कैटी पेरी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में अपनी आवाज का जादू चलाया। उन्होंने मस्के रेड बॉल में  ये परफॉर्मेंस दी, जिसका नजारा देखने लायक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इसके अलावा पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस से पार्टी की शान बढ़ा दी। एक वीडियो में  रंधावा 'आज फिर किथे चली है मोरनी बनके' गाते दिख रहे हैं, जिसपर रणवीर सिंह, वीर पहाड़िया और ओरी डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले सिंगर ने  क्रूज शिप की झलक भी दिखाईथी, जिसमें राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इसके अलावा  प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान की भी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह दोस्तों के साथ कान्स के ट्रेवी फाउंटेन के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। कैजुअल लुक में वह काफी प्यारी लग रही हैं। इससे इससे पहले रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वह कुछ मेहमानों से मिलते नजर आए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)


बता दें, राधिका और अनंत की शादी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12 जुलाई को होगी, लेकिन उससे पहले ही कपल के लिए अंबानी फैमिली ने लग्जरी क्रूज पार्टी रखी है। पार्टी की चर्चाओं के बीच अनंत और राधिका की शादी का कार्ड भी सामने आ चुका है, जिसमें रस्मों, मेहमानों के लिए ड्रेस कोड और तारीख का जिक्र है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static