प्रियंका चोपड़ा ने शुरु किया सोना होम डेकॉर ब्रांड, कीमतें देख लोगों ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल

punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 05:02 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना होमवेयर ब्रांड लॉन्च किया है। इसमें बिकने वाला सामान बहुत ही मंहगा बताया जा रहा है। एक्ट्रेस ने यह ब्रांड न्यूयॉर्क में लॉन्च किया है। कीमतें देखकर लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है। प्रिंयका के द्वारा शुरु की गई इस कंपनी का नाम सोना होम है। वैसे तो उनकी कंपनी का सामान बहुत ही खास और बेहतरीन है, लेकिन ज्यादा दाम होने के कारण लोगों इस खरीदने से डर रहे हैं और इसकी आलोचना कर रहे हैं।

PunjabKesari

सोना होम में है ये चीजें 

प्रिंयका के द्वारा शुरु किए गए ब्रांड में डिनर सेट, टेबल क्लॉथ, बार एंड डेकोर और तोहफे जैसे कई चीजें है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुद लोगों को अपने ब्रांड के बारे में बताया है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर कई लोगों ने उनके सामान और ब्रांड की तारीफ की तो वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने इसकी कीमतों को देखकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

2021 में भी खोला था सोना नाम का रेस्टोरेंट 

इससे पहले भी साल 2021 में प्रियंका चोपड़ा ने सोना नाम का एक रेस्टोरेंट खोला था, जिसके बाद अब उसी नाम ने उन्होंने होम डोकोर का नया बिजनेस शुरु किया है। प्रियंका ने अपने बिजनेस पार्टनर मनीष गोयल के साथ मिलकर ये ब्रांड लॉन्च किया है।  

इंस्टा पोस्ट के जरिए की न्यूज शेयर 

एक्ट्रेस  ने ब्रांड लॉन्चिंग के दिन अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके फैंस के साथ यह न्यूज शेयर की थी। प्रियंका ने बताया कि - 'विदेश में उनके लिए घर बनाना बहुत ही मुश्किल था, लेकिन उनके कुछ खास दोस्त और परिवार की मदद से यह आसान हो गया।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

सामान की कीमत 

सोना होने के होम डेकोर सामान की अगर बात करें तो ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, टेबल क्लॉथ की कीमत लगभग 30,631 रुपये और 31,421 रुपये है। इसके अलावा डिनर नैप्कीन की कीमत 13,263 रुपये है, सर्विंग बाउल की कीमत की अगर बात करें तो 7,736 रुपये और अंडाकार एक प्लेट 15,631 रुपये है।

'जी ले जरा', 'मैट्रिक्स 4' जैसी फिल्मों में आएंगी नजर 

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो 'टेक्स्ट फॉर यू', 'मैट्रिक्स 4', 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एक लंबे समय के बाद बहुत ही जल्द बॉलीवुड में भी वापसी करने जा रही हैं। प्रिंयका आलिया भट्ट और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जी ले जरा' में मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static