''इसे पटा कर रखो...इंडिया में लोग पागल हुए पड़े हैं'' प्रियंका चोपड़ा के नाम पर आए ये मैसज
punjabkesari.in Tuesday, Nov 23, 2021 - 06:49 PM (IST)

जहां बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है, वहीं इसी बीच एक जोड़ी के टूटने की खबर ने सबको चौंका कर रख दिया है। ये खबर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक से जो जुड़ी है। खबरें ऐसी आ रही हैं कि दोनों अलग हो रहे हैं। दरअसल प्रियंका ने अचानक अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पति निका का सरनेम जोनस हटा दिया है। बस फिर क्या था जैसे ही प्रियंका ने ऐसा किया उनके रिश्ता टूटने की खबर आग की तरह फैल गई। हालांकि प्रियंका ने 'जोनस' के साथ 'चोपड़ा' भी हटा दिया है लेकिन फिर भी बड़ी खबरों में इस कपल के ही चर्चे हो रहे हैं।
इस बारे में प्रियंका का कोई रिएक्शन तो नहीं आया है लेकिन निक जोनस की पोस्ट पर प्रियंका का कमेंट जरूर आया है। दरअसल, निक जोनास ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने एक कमेंट किया है कि वह जिंदगी भर अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उनकी बाहों में मरना चाहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने कमेंट में लिखा,”गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।” तो इस कमेंट को पोस्ट कर एक तरह से प्रियंका ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह अलग हो रहे हैं लेकिन जैसे ही प्रियंका ने ये कमेंट पोस्ट किया लोगों के रिएक्शन आने लगे जिन्हें पढ़कर शायद आपकी हंसी निकल जाए।
जैसे ही प्रियंका ने कमेंट किया एक यूजर ने कहा- इसे पट्टा कर रखो
तो दूसरे ने कहा-अच्छा तो ब्रेकअप नहीं हुआ
एक यूजर ने कहा - वो आपके पोस्ट पर कमेंट नहीं करता तो आप भी मत किया करों।
एक यूजर ने चिंता में लिखा- दीदी हमको तो लगा आप तलाक कर ली। प्रियंका के एक और फैन ने लिखा- मैंने सोचा आप अलग हो रहे हो तो मैंने निक को अनफॉलो कर दिया।
एक ने कहा - इंडिया में लोग पागल हुए पड़े हैं। एक ने कहा- मीम्स का चक्कर है बाबू भैया!
एक ने कहा कि तलाक नहीं हुआ है लेकिन प्रियंका को उसका सरनेम नहीं पसंद है। एक यूजर ने दूसरों से सवाल किया- कौन कौन इनका ब्रेकअप देखने आया है। एक यूजर ने - प्रियंका को हौंसला रखने की सलाह दी और लिखा हौंसला रखें सब ठीक होगा
एक ने कहा- निक ने आपकी नए फिल्म पोस्टर की तारीफ भी नहीं की। एक ने पर्सनल विश की कि दोनों एक साथ रहे।
शायद ये कमेंट अगर प्रियंका चोपड़ा पढ़ लें तो उसकी भी हंसी कंट्रोल में ना आए। हालांकि इन तलाक की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस की मां का रिएक्शन आ गया है। उन्होंने इन खबरों को बकवास और सिर्फ अफवाह ही बताया है। इसी के साथ अपील भी कर डाली है कि ऐसी झूठी खबरें ना फैलाएं।
अब सच क्या है और झूठ क्या? ये तो प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन आने पर क्लीयर होगा लेकिन जो भी है प्रियंका के चाहने वालों को उनकी काफी चिंता है। आपका इस बारे में क्या कहना है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद पुलिस अलर्ट पर, सुरक्षा कड़ी की गई