प्रियंका चोपड़ा के घर पसरा मातम, अपने करीबी के जाने से बुरी तरह टूट गई देसी गर्ल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 17, 2025 - 01:43 PM (IST)

नारी डेस्क: वैश्विक आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने फूफा, रमन राय हांडा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। रमन राय हांडा अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता थे।  दिल्ली उच्च न्यायालय के एक प्रमुख वकील, हांडा का 16 जून को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन ने चोपड़ा परिवार को शोक में डाल दिया है। 

PunjabKesari
 प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लअपने दिवंगत अंकल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा- "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले, अंकल। ओम शांति।" यह त्रासदी ठीक उस समय हुई जब प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा का जन्मदिन मना रही थीं। जब परिवार इस खास मौके को मना रहा था, तब मन्नारा चोपड़ा के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

PunjabKesari
यह खबर खुद मन्नारा ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान पोस्ट करके साझा की। संदेश में लिखा था- "बहुत दुख और शोक के साथ, हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे।" रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी पश्चिम में अंबोली के श्मशान घाट पर होगा। उनके परिवार में उनकी पत्नी कामिनी और दो बेटियां मन्नारा और मिताली हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static