किसानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- वह अन्न के सैनिक हैं

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 10:24 AM (IST)

कृषि बिल के खिलाफ किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें पंजाब के हर एक नागरिक का समर्थन मिल रहा है। कई स्टार्स किसानों के इस आंदोलन में शामिल होने के लिए उनके बीच पहुंचे है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए कुछ सेलेब्स किसानों का सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में बाॅलीवुड के बाद हाॅलीवुड में अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस ने किसानों का समर्थन किया है। 

PunjabKesari

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के एक ट्वीट को प्रियंका चोपड़ा ने रीट्वीट किया। एक्ट्रेस ने रीट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे किसान भारत में अन्न के सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह संकट जल्द हल हो।' 

 

दिलजीत ने बीते दिनों दो तस्वीरें पोस्ट कर एक ट्वीट किया था। एक तस्वीर में जहां किसान पुलिसकर्मियों को खाना खिला रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में पुलिसकर्मी किसानों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही दिलजीत ने कैप्शन में लिखा था, 'बात प्यार की करें। धर्म कोई भी लड़ाई नहीं सिखाता। सब एक-दूसरे के भाई हैं। इस करके भारत दुनिया से अलग है। क्योंकि यहां सब प्यार से रहते हैं। हर धर्म का सम्मान किया जाता है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static