लंदन में फंसी प्रियंका ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकाॅल, लग सकता है भारी जुर्माना

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 11:12 AM (IST)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को फैंस खूब प्यार करते हैं। दोनों की आपसी बॉन्डिंग और प्यार किसी से छिपा नहीं हैं। दोनों अक्सर हाथों में हाथ डाले स्पाॅट किए जाते हैं। वहीं इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'Text For You' की शूटिंग के लिए पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं लेकिन ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण लाॅकडाउन लगा दिया गया। जिस वजह से एक्ट्रेस वहीं फंस गई हैं। इसी बीच प्रियंका ने लंदन में कोरोना से जुड़ा एक अहम नियम तोड़ दिया है।

सैलून पहुंची प्रियंका

मिली जानकारी के मुताबिक लंदन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कारण सैलून, स्पा समेत कई दुकानों के बंद करने के आदेश दिया गया है। मगर, इस बीच प्रियंका चोपड़ा को उनकी मां मधु चोपड़ा के साथ एक सैलून के बाहर देखा गया। एक्ट्रेस के साथ उनका कुत्ता भी था।

PunjabKesari

पुलिस हुए सतर्क

जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और सैलून पहुंची। हालांकि पुलिस ने फिलहाल प्रियंका चोपड़ा को कोई पेनल्टी नोटिस जारी नहीं किया है।

PunjabKesari

प्रिंयका ने किया रूल ब्रेक

पुलिस के पहुंचने पर प्रियंका ने उन्हें दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि वह अपनी फिल्म के लिए हेयर कलरिंग करवाने पहुंची थी। एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने भी बताया कि यह सब उनकी फिल्म के लिए है जिसकी शूटिंग लंदन में चल रही है। उन्होंने आगे बताया कि निजी तौर पर सैलून को खोला गया था और इस दौरान सभी नियमों का पालन किया गया था। 

PunjabKesari

नियम तोड़ने पर लग सकता है जुर्माना

प्रियंका पर नियमों को तोड़ने के लिए भारी जुर्माना लग सकता है। बता दें बीते कुछ दिनों पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने फिर से लाॅकडाउन लगाने की घोषणा करते हुए कहा था कि इस दौरान नियमों की उल्लंघना करने वालों पर 10,000 पाउंड तक का जुर्माना लग सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static