भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, गोला को मिला छोटा साथी

punjabkesari.in Friday, Dec 19, 2025 - 11:55 AM (IST)

नारी डेस्क : टीवी इंडस्ट्री की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और होस्ट-स्क्रीनराइटर हर्ष लिम्बाचिया साल 2025 में दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। भारती सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है।

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक, भारती और हर्ष के घर इस बार भी खुशियों की बहार है। पहले से ही एक बेटे गोला के माता-पिता, अब उनके परिवार में एक नया सदस्य शामिल हो गया है। इस खुशखबरी के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं और खुशी जता रहे हैं।

बता दें की भारती और हर्ष के पहले बेटे गोला का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था। साल 2025 में इस कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स के साथ साझा किया था।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दोनों ही भारतीय टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सेलिब्रिटी कपल हैं। दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 2017 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद उन्होंने पहला बच्चा गोला पाकर परिवार को और भी खुशियों से भर दिया था। फिलहाल ये कपल कॉमेडी शो और अपनी प्रोडक्शन कंपनी H3 के लिए जाना जाता है।

यें भी पढ़ें : पाकिस्तानी Actor ने फिल्म ‘धुरंधर’ को बताया शर्मनाक, अपने ही देश के लोगों को कही ये बड़ी बात...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static