इन 5 सब्जियों को कच्चा खाने की न करें गलती, फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान

punjabkesari.in Monday, Dec 15, 2025 - 11:56 AM (IST)

नारी डेस्क : हम अक्सर सुनते आए हैं कि हरी सब्जियां और सलाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह बात काफी हद तक सही भी है, लेकिन हर सब्जी को कच्चा खाना सुरक्षित नहीं होता। कुछ सब्जियों में प्राकृतिक रूप से ऐसे टॉक्सिन, परजीवी और बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो केवल अच्छी तरह पकाने पर ही खत्म होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन सब्जियों को कच्चा खाने से पेट की गंभीर समस्याएं, इंफेक्शन और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं उन 5 सब्जियों के बारे में जिन्हें भूलकर भी कच्चा नहीं खाना चाहिए।

अरबी के पत्ते

अरबी के पत्ते खाने में स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन इन्हें कच्चा खाना बेहद खतरनाक हो सकता है। इनमें हानिकारक बैक्टीरिया और टेपवर्म के अंडे मौजूद हो सकते हैं, जो सामान्य धुलाई से भी खत्म नहीं होते। इसलिए अरबी के पत्तों को हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।

PunjabKesari

पालक और केल 

पालक और केल पोषक तत्वों से भरपूर जरूर होते हैं, लेकिन इन्हें कच्चा खाने से नुकसान हो सकता है। इनमें परजीवी छिपे हो सकते हैं और ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकती है। इन्हें उबालकर या भाप में पकाकर खाना ज्यादा सुरक्षित होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dimple Jangda (@dimplejangdaofficial)

पत्तागोभी 

पत्तागोभी को अक्सर सलाद या बर्गर में कच्चा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी खुरदरी पत्तियों में परजीवी और टेपवर्म के अंडे छिपे हो सकते हैं। शरीर में पहुंचने पर ये गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए पत्तागोभी को पकाकर ही खाना बेहतर माना जाता है।

PunjabKesari

शिमला मिर्च 

शिमला मिर्च आमतौर पर कच्ची खाई जाती है, लेकिन यह मिट्टी और दूषित पानी के संपर्क में आने से गंदी हो सकती है। अगर इसे कच्चा खाना हो, तो ऊपरी हिस्सा हटाकर और बहुत अच्छी तरह धोना जरूरी है, ताकि कीटाणु और गंदगी निकल जाए।

यें भी पढ़ें : Blood Sugar और बढ़े Cholesterol से परेशान हैं? इस पत्तें का सेवन दे सकता है राहत

बैंगन 

बैंगन को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद कुछ तत्व और परजीवी पेट के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। पकाने से ये तत्व खत्म हो जाते हैं और बैंगन पचाने में भी आसान हो जाता है।

PunjabKesari

सब्जियों को पकाना क्यों है जरूरी?

सब्जियों को पकाने से दो बड़े फायदे होते हैं।
पकाने से हानिकारक बैक्टीरिया और परजीवी मर जाते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
पकी हुई सब्जियों से शरीर पोषक तत्वों को ज्यादा अच्छी तरह अवशोषित कर पाता है और इम्युनिटी भी मजबूत होती है।
सेहतमंद पेट और अच्छी इम्युनिटी के लिए जरूरी है कि आप सब्जियों को सही तरीके से धोकर और अच्छी तरह पकाकर ही अपने भोजन में शामिल करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static