प्रियंका चाहर चौधरी का नया लुक देख हैरान हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल
punjabkesari.in Wednesday, Dec 17, 2025 - 10:38 AM (IST)
नारी डेस्क: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ वह अपने अपकमिंग टीवी शो ‘नागिन 7’ को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी तरफ उनका बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में प्रियंका एक अवॉर्ड शो में नजर आईं, जहां उन्होंने बेहद स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। उन्होंने व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
फैंस ने की जमकर तारीफ
प्रियंका के इस लुक को देखकर कई फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “फैशनिस्टा पीसीसी।” दूसरे ने कहा, “वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।” एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि “वो बिल्कुल हॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी दिख रही हैं।”
लेकिन कुछ यूजर्स ने किया ट्रोल
जहां एक तरफ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। कई लोगों का कहना है कि प्रियंका पहले ज्यादा मासूम और नेचुरल लगती थीं।
कुछ यूजर्स ने कमेंट किया
“इसने अपना चेहरा बर्बाद कर लिया है।” “बहुत बेकार दिख रही है।” “इसने फेस के साथ क्या कर लिया?”“बिग बॉस में ज्यादा अच्छी लगती थी।” कुछ लोगों ने तो यह भी आरोप लगाया कि प्रियंका ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, हालांकि इस बारे में एक्ट्रेस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
‘नागिन 7’ में दिखेंगी प्रियंका
काम की बात करें तो प्रियंका चाहर चौधरी बहुत जल्द एकता कपूर के पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ में नजर आने वाली हैं। यह शो 27 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। दर्शक इसे हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका का यह नया अंदाज आगे फैंस को कितना पसंद आता है और ‘नागिन 7’ में वह क्या कमाल दिखाती हैं।

