‘मैं लालची थी…’ प्रियंका चोपड़ा ने करियर की कीमत बताई, कहा- करियर के लिए दी थी दो कुर्बानी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 10, 2025 - 03:30 PM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड की देसी गर्ल और आज वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सफलता के पीछे छिपे दर्द और बलिदान पहली बार खुले तौर पर सामने रखे हैं। अबु धाबी में हुए ब्रिज समिट के दौरान प्रियंका ने बताया कि कैसे उनका स्टारडम यूं ही नहीं मिला, बल्कि उन्होंने इसके लिए अपनी जिंदगी की कई अहम चीजों की कुर्बानी दी।

 ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर आसान नहीं रहा

प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। जल्द ही वह एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। लगभग 7 साल बाद वह किसी भारतीय फिल्म में वापसी कर रही हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि यहां तक पहुंचना कभी आसान नहीं था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BRIDGE Summit (@bridge)

 "मैं 20s में बहुत लालची थी"  प्रियंका का बड़ा खुलासा

समिट के दौरान प्रियंका ने कहा कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की, तब वह बिल्कुल भी सिलेक्टिव नहीं थीं। प्रियंका बोलीं- “मैं 20s में बहुत लालची थी। मुझे जो भी काम मिलता था, मैं हां कर देती थी। मुझे लगता था कि काम मिलना ही बहुत बड़ी बात है।” उन्होंने बताया कि उस समय वह लगातार काम करना चाहती थीं, इसलिए हर ऑफर स्वीकार कर लेती थीं। यही वो दौर था जिसने उनके करियर की नींव मजबूत की।

करियर के लिए दी दो सबसे बड़ी कुर्बानियां

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि सफल होने के लिए उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। परिवार से दूरी: प्रियंका ने कहा कि काम के बोझ के कारण वह अपने पापा से भी नहीं मिल पाईं, जब वह अस्पताल में भर्ती थे। यहां तक कि वह उनका साथ नहीं दे सकीं। त्योहार और जन्मदिन तक छोड़े: एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने कई सालों तक अपना जन्मदिन नहीं मनाया। न ही क्रिसमस, न दिवाली, न दूसरे त्योहार वे सभी शूटिंग सेट पर ही निकल गए। उन्होंने कहा- “मैं परिवार के साथ समय तक नहीं बिता पाई। सब कुछ करियर के लिए कुर्बान किया।”

 "उस समय की मेहनत ने मुझे आज ये आज़ादी दी"

प्रियंका ने बताया कि आज उनके पास ये अधिकार है कि वह किसी भी प्रोजेक्ट को ‘हां’ या ‘ना’ कह सकती हैं। लेकिन यह आजादी उन्हें इसलिए मिली, क्योंकि शुरुआती दौर में उन्होंने खुद को पूरी तरह काम में झोंक दिया था। “अगर मैंने तब मेहनत न की होती, आज मेरे पास ये ऑप्शन नहीं होते,”  प्रियंका ने कहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अपने छोटे वर्ज़न को कहा धन्यवाद

बात खत्म करते हुए प्रियंका बोलीं- “आज मैं जो जिंदगी जी पा रही हूं, वह मेरे 20 साल की उम्र वाली उस लड़की की वजह से संभव है। मैं आज उसे शुक्रिया कहना चाहती हूं,” उनकी इस ईमानदार बात ने फैंस को फिर याद दिलाया कि ग्लैमर की चमक के पीछे कितनी कठोर मेहनत और त्याग छिपा होता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static